फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap worker meet pm modi over Full statehood demand of delhi

पूर्ण राज्य के हक में आप का मार्च आज, दस लाख पत्रों के साथ पीएम आवास कूच करेंगे कार्यकर्ता

Mon, 27 Aug 2018 08:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Aug 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
aap worker meet pm modi over Full statehood demand of delhi

आम आदमी पार्टी (आप) सोमवार यानि आज पूर्ण राज्य के हक में प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करेगी। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय की अगुवाई में होने वाले मार्च में दिल्लीवालों के करीब दस लाख समर्थन पत्र भी होंगे। डीडीयू मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय से दोपहर करीब 12 बजे आप विधायक व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास की तरफ कूच करेंगे।

विज्ञापन


दरअसल, आप ने बीते महीनों में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक अभियान शुरू किया था। आप कार्यकर्ता आम दिल्लीवालों के पास मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पत्र लेकर गए। इसमें केजरीवाल ने पूर्ण राज्य की जरूरत बताई थी। इसके साथ ही आप कार्यकर्ताओं ने आम लोगों से दस्तखत कराकर समर्थन पत्र भी भरवाया।
विज्ञापन


आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि दस लाख लोगों ने आप को समर्थन पत्र भेजा है। सोमवार को 12 बजे इन्हें प्रधानमंत्री को सौंपने के लिए आप कार्यकर्ता मार्च करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने इसकी पूर्व सूचना भी प्रधानमंत्री को दे दी है। भारद्वाज ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री दिल्लीवालों की आवाज सुनेंगे और दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीला दीक्षित से मिले केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सेहत पता करने करने के लिए उनके आवास पहुंचे। मुलाकात के बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि शीला दीक्षित का हाल-चाल जानने के लिए उनसे मुलाकात की। उन्हें दिल से संबंधित बीमारी है और जल्द ही उनकी सर्जरी होने वाली है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह जल्द ठीक हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed