{"_id":"58dd12cf4f1c1bc30463dbbb","slug":"aap-women-wing-vise-president-joined-congress-in-delhi-before-mcd-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 साथियों के साथ 'आप' महिला नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 साथियों के साथ 'आप' महिला नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Apr 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में आम आदमी पार्टी की रोहिणी जिला महिला विंग की उपाध्यक्ष व रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष सीमा कौशिक अपने 250 साथियों के साथ में शामिल हुई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी रोहिणी जिला के आर्ब्जवर केएन त्रिपाठी की मौजूदगी में कौशिक कांग्रेस में शामिल हुई।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कांग्रेस में शामिल करने की स्वीकृति देकर सीमा कौशिक का स्वागत किया। माकन ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गुब्बारा फूट चुका है और उनके कार्यकर्ताओं में रोष है इसलिए वह पार्टी छोड़कर जा रहे है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सीमा कौशिक ने कहा आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन
वह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। नेता भ्रष्टाचार में डूबे है और कार्यकर्ता मारा-मारा घूम रहा है। कार्यकर्ताओं को कुछ देने की बात आती है तो रिश्तेदार आगे आ जाते हैं। उन्होंने कहा मेरा आम आदमी पार्टी में दम घुट रहा था, इसलिए मैं आप पार्टी को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रही हूं। कांग्रेस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो गरीबों की पार्टी है, बेसहारों की पार्टी है।
विज्ञापन