फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP woman dialog.

'मै ठिठुरती ठंड में सड़क पर सोया, वो अडानी के टेंट में'

Wed, 26 Nov 2014 08:44 PM IST
Updated Wed, 26 Nov 2014 08:44 PM IST
विज्ञापन
AAP woman dialog.

दिल्ली डॉयलाग के  एडीशन में आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल बुधवार शाम महिलाओं के बीच में थे। तालकटोरा गार्डेन में आयोजित कार्यक्रम में सीधे तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी कैबिनेट पर हमला बोला।

विज्ञापन


इसके साथ ही महिलाओं से जुड़े दस मुद्दों की पहचान करते हुए दावा किया गया कि आप की सरकार दिल्ली की महिलाओं को सुरक्षा देने के साथ उनके सशक्तीकरण के लिए जरूरी कदम उठाएगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रहते हुए रेल भवन के धरने की सफाई देते हुए केजरीवाल ने कहा कि अडानी के टेंट में 2007 में नर्मदा बांध की ऊंचाई बढ़ाने के लिए मोदी धरना देते हैं तो ठीक है। मुख्यमंत्री रहते हुए नीतिश कुमार धरने पर बैठते हैं तो लोकतंत्र सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल जनवरी की ठंड में धरने पर बैठ जाता है तो आराजकता फैल जाती है। लोकतंत्र खतरे में आ जाता है। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा नहीं चलेगा।

रेल भवन के धरने पर सफाई

AAP woman dialog.

दूसरी तरफ केंद्रीय कैबिनेट पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा तब तक सुनिश्चित नहीं होगी, जब तक निहाल चंद जैसे लोग मंत्रिमंडल का हिस्सा होंगे। आप देश की इकलौती पार्टी है जिसने थ्रीसी (करप्टशन, क्राइम व कैरेक्टर) का ध्यान मे रखकर उम्मीदवार तय किए थे।

इस पैमाने पर खरे न उतरने से दिल्ली चुनाव के आखिरी वक्त आप ने राजौरी गार्डन की सीट खाली छोड़ दी थी। लोकसभा चुनाव में भी इस पैमाने पर खरे न उतरने वाले लोगों को मैदान से हटा दिया था।

इस मौके पर केजीवाल ने कहा कि यह सुखद अहसास है कि पार्टी के दूसरे स्थापना दिवस को महिला शक्ति केनाम से मनाया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आप की दिवंगत महिला नेता संतोष कोली को जुझारू नेता के तौर पर याद किया।

आखिर में उन्होंने महिलाओं से जुड़े दस मुद्दे गिनाए। केजरीवाल का दावा था कि पिछले दस दिनों के भीतर करीब तीन सौ नुक्कड़ सभाओं के जरिए महिलाओं ने इस पर गंभीर चर्चा की है।

ये है आप के महिला मुद्दे

AAP woman dialog.

. दिल्ली सरकार के अधीन काम करने वाले करीब 12,000 होमगार्ड व 55,000 सिविल डिफेंसकर्मियों से बनेगा महिला सुरक्षा दल। होमगार्ड के पचास फीसदी पद महिलाओं के लिए रहेंगे आरक्षित।

. बस, मेट्रो के साथ पूरी दिल्ली में सीसीटीवी का जाल बिछेगा। इसकी 24 घंटे मॉनिटरिंग होगी। खास बात यह कि वाईफाई के जरिए सीसीटीवी को कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।

. दिल्ली में रहने वाली महिलाओं की सुरक्षा के लिए मोबाइल एप लाँच होगा। इसके तहत मुसीबत में फंसने पर महिला मोबाइल का एक बटन दबाएगी। इससे मुसीबत में फंसी महिला की जगह की सूचना कंट्रोल रूम में पहुंचेगी और उसे मदद मिलेगी।

. सार्वजनिक परिवहन सिस्टम मजबूत किया जाएगा। मेट्रो स्टेशन व मुख्य बस स्टाप से घर तक जाने के लिए ई-रिक्शा, ऑटो व फीडर बस सर्विस का जाल बिछेगा।
. आप की सरकार दिल्ली में दो लाख सार्वजनिक शौचालय बनवाएगी। इसमें से 1.50 शौचालय अनिधिकृत कालोनी व झुग्गी बस्ती में बनेगा।

. कामकाजी महिलाओं व छात्राओं के लिए हॉस्टल मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है।
. हर इलाके में बेहतर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाएगी। जिससे देर रात तक महिलाएं सुरक्षित सफर कर सकें।

. महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए अतिरिक्त अदालतें बनाई जाएगी। कोशिश होगी कि छह महीने के भीतर महिला को इंसाफ मिल सके।

. बसों में होने वाली छेड़छाड़ से बचाने के लिए बसों में मार्शल तैनात होंगे। मुसीबत आने पर यह महिलाओं की मदद करेंगे।
. आवासीय इलाकों में शराब के ठेकों के लिए प्रावधान किया जाएगा कि अगर इलाके की महिलाएं सरकार को इस बंद करने का ज्ञापन देती हैं तो यह सरकार के लिए बाध्यकारी होगा।

गुल पनाग ने ऐसे भरा खम

AAP woman dialog.

महिला डायलॉग में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। इसमें फिल्म अदाकारा गुल पनाग, पार्टी की महिला विंग की अध्यक्ष बंदना कुमारी, बैंकर मीरा सान्याल व मनीषा गुप्ता, देश की पहली महिला डीआईजी कंचन चौधरी, समाजसेवी ललिता रामदास के अलावा मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, संजय सिंह, आशीष खेतान, आदर्श शास्त्री मौजूद थे।

इस मौके पर महिला मुद्दों पर नुक्कड़ नाटक व द्रोपदी चीरहरण में लघु नाटक भी दिखाया गया। दूसरी तरफ पार्टी ने एक मोबाइल नंबर जारी किया। आप नेता अतिशी मरलेना के मुताबिक, 8588833555 नंबर का मोबाइल वकील नेहा रस्तोगी के पास होगा। दिल्ली की किसी भी महिला को इस नंबर पर कॉल करने से कानूनी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed