हरियाणा पर ‘आप’ जल्द बनाएगी रणनीति
दिल्ली में दमदार प्रदर्शन से उत्साहित आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेश की सियासत के लिए एक पखवाड़े के भीतर अपनी रणनीति तय करेगी।
पार्टी संयोजक रमेश यादव ने बातया कि पार्टी हरियाणा में चुनावी जमीन तैयार करने की रणनीति को अंतिम रूप देना चाहती है। प्रदेश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों की संभावना के बीच उम्मीदवारों की ‘खोज’ के लिए अभी से दिशा तय करनी होगी।
इसके लिए योगेंद्र यादव कार्यकर्त्ताओं के साथ सलाह-मशविरा करेंगे। कार्यकर्त्ताओं से फीडबैक के बाद कोर कमेटी की बैठक में रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। योगेंद्र यादव कहा कि पार्टी का मकसद हरियाणा में दशकों से चली आ रही परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर राजनीति में आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करना है।