फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap will gift cow to pm and grain to cm in haryana

पीएम को गाय और सीएम को धान दान करेगी आप 

Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी की एक बैठक एनएच-5 स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के दो साल होने वाले हैं।

विज्ञापन


इन दो सालों में सरकार ने हरियाणा को बेहाल कर दिया। इसी को लेकर आम आदमी पार्टी भाजपा के दो सालों के पोल खोलने का अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि दो वर्ष पर आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री मोदी को गाय और मुख्यमंत्री खट्टर को धान दान करेगी।
विज्ञापन


क्योंकि यह सरकार केवल और केवल घोषणाओं की सरकार बन कर रह गई है। गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, फसल बीमा योजना रद्द करने, शहीदों के लिए एक करोड़ की राशि देनेे, सस्ती बिजली, महंगी शिक्षा को समाप्त करने और खराब स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं को ठीक करने की मांग की है। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष दीप्ति त्यागी, कोषाध्यक्ष अनुराधा चावला, वाई के शर्मा, ब्रिजेश नागर सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed