{"_id":"5813462b4f1c1b2f77bc5462","slug":"aap-will-donate-cow-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री को गाय दान करेंगे आप कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री को गाय दान करेंगे आप कार्यकर्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरूग्राम में आयोजित होनी वाली स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाय भेंट करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
प्रदेश भर में सड़कों पर लावारिस पशुओं और गोवंश को लेकर सरकार द्वारा कोई व्यवस्था न किये जाने को लेकर पार्टी ने ये फैसला लिया है। यह जानकारी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रणवीर सिंह चंदीला ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आगामी 1 नवबर को गुरूग्राम में आयोजित होने वाली रैली में प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी को गाय दान करेंगे। उन्होंने कहा कि दरअसल कार्यकर्ता प्रदेश में गो माता की हो रही दुर्दशा से प्रधानमंत्री को अवगत करना चाहते हैं कि गोवंश को लेकर सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह किया है। इसीलिए मजबूर होकर पार्टी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
जिलाअध्यक्ष मंजू गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में खट्टर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। दो साल पूरे होने के बाद भी कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। आगामी 1 नवम्बर को फरीदाबाद से पार्टी कार्यकर्ता गुरूग्राम पहुंचेंगे।