मोदी को अब उनके घर में ही ललकारने जाएंगे अरविंद केजरीवाल!
गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने को है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव में हिस्सा लेगी और सभी 182 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
आम आदमी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी अपने को पूरे गुजरात में मजबूत करने की कोशिश कर रही है। बता दें कि गुजरात में 2017 के अंत तक चुनाव होने को हैं।
रविवार को दिल्ली में हुए एक प्रेस कांफ्रेंस में आप विधायक गुलाब सिंह ने एक वीडियो क्लिप दिखाई थी जिसमें आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल हार्दिक पटेल को समर्थन देते हुए दिखाए गए थे। हालांकि गुलाब यादव आरक्षण को लेकर यही कहते रहे कि आम आदमी पार्टी संविधान में दिए गए आरक्षण के प्रावधान का पूरा समर्थन करती है।
बनाए 1 लाख सदस्य
गुलाब सिंह ने बताया कि आप ने 1 लाख सदस्य बनाए हैं जिसमें से 25000 हजार से भी ज्यादा लोग उसके बिजली के दाम आधा करने के वादे का समर्थन करते हैं। आप ने गुजरात के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अपने कैडर बनाए हैं क्योंकि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी।
गुजरात के पार्टी इंचार्ज गुलाब यादव ने जानकारी दी कि गुजरात के सभी 182 एसेंबली क्षेत्रों में पार्टी इंचार्ज चुन लिए गए हैं और साथ ही में सभी 26 लोकसभा सीटों के भी पार्टी इंचार्ज चुन लिए गए हैं।
यादव ने ये दावा भी किया कि गुजरात सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आरक्षण देने का वादा भी जनता को लॉलीपॉप दिखाने जैसा ही है। यह हरियाणा के लोगों को दिए गए लालच जैसा ही है। यादव ने कहा कि हम पाटिदार अनामत आंदोलन का भी समर्थन करते हैं लेकिन तभी तक जब तक कि वो संविधान में दिए गए प्रावधान के अंतर्गत हो।