फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will bring four proposals for benefit of traders

MCD Budget: व्यापारियों के फायदे के लिए चार प्रस्ताव लाएगी 'आप', फिर इस तरह के शुल्क से मिलेगा छुटकारा

Tue, 28 Mar 2023 12:20 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 28 Mar 2023 12:20 AM IST
सार

एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि दिल्ली के व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर को डी-रेगुलराइज करने के नाम पर भाजपा ने दिल्ली के व्यापारियों का शोषण किया है।

विज्ञापन
AAP will bring four proposals for benefit of traders
सिविक सेंटर, दिल्ली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

व्यापारियों को दिल्ली में सीलिंग, कन्वर्जन शुल्क और पार्किंग शुल्क से छुटकारा मिलेगा। इसे लेकर आम आदमी पार्टी एमसीडी बजट में चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव लेकर आएगी। सदन में चारों प्रस्ताव पास होने के बाद भविष्य की योजनाओं को लागू किया जाएगा। इसे लेकर दिल्ली सरकार ने विस्तृत योजना भी तैयार की है। भाजपा पार्षदों से भी इन प्रस्ताव का समर्थन करने की अपील की गई है।

विज्ञापन


आप विधायक व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि दिल्ली के व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह प्रस्ताव लाया जा रहा है। कभी अवैध उगाही के नाम पर तो कभी लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर को डी-रेगुलराइज करने के नाम पर भाजपा ने दिल्ली के व्यापारियों का शोषण किया है। मीडिया से बातचीत में पाठक ने यह भी कहा कि 15 साल में भाजपा ने एमसीडी में रहकर व्यापारियों का शोषण किया। दिल्ली के व्यापार को बर्बाद करने की नीति पर काम किया गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी दीं जिसके तहत पार्टी इस प्रस्ताव को लेकर आ रही है। पहला प्रस्ताव आप पार्षद प्रवीण कुमार और सुनील चड्ढा पेश करेंगे। सीलिंग खोलने के पक्ष में बात की जाएगी।

विज्ञापन

दूसरा प्रस्ताव रविंदर भारद्वाज और रेखा रखेंगी। इसमें एमसीडी कमिश्नर को हाउस आदेश देगा कि आगे से कोई भी नोटिस नहीं भेजा जाए। तीसरा प्रस्ताव पार्षद प्रेम चौहान और देवेंद्र कुमार लेकर आएंगे। इसमें यह होगा कि जिनको भी यह नोटिस भेजे गए हैं, उन पर कोई कार्रवाई न की जाए। चौथा और सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव नेता सदन मुकेश गोयल और मोहनी लाएंगी। इस प्रस्ताव के अनुसार दिल्ली के जितने भी लोकल और कॉमर्शियल शॉपिंग सेंटर हैं, एमसीडी के पास उन्हें नोटिस भेजने का कोई अधिकार नहीं है इसलिए आगे से यहां किसी भी प्रकार का नोटिस न भेजा जाए। चारों प्रस्ताव पास होने के बाद दिल्ली के व्यापारियों और हर वर्ग के व्यक्ति को राहत प्राप्त होगी।

उधर, आप ट्रेड विंग के नेता बृजेश गोयल ने सरकार से मांग की है कि कमला नगर, कीर्ति नगर, करोल बाग में भेजे गए नोटिस को निरस्त किया जाए। इस बाबत व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर शैली ओबरॉय व एमसीडी डिप्टी कमिश्नर अंकिता मिश्रा से मुलाकात भी की। उन्हें बताया कि पुरानी दिल्ली के बाजारों में दो हजार दुकानदारों को कन्वर्जन चार्ज नहीं जमा कराने पर सीलिंग की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed