फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP will add one crore people in a month

एक करोड़ लोगों को जोड़ेगी आप, 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगा सदस्यता अभियान

Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
अवधेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अवधेश कुमार Updated Sun, 16 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
AAP will add one crore people in a month
आप नेता गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सरकार बनाने के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरे देश पर नए सदस्य जोड़ने की योजना तैयार कर ली है। पार्टी ने अगले एक महीने में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए की प्रदेश इकाइयां अपने-अपने प्रदेशों में मुहिम चलाएंगी। देशभर से शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे आप पदाधिकारियों के साथ दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री आवास में बैठक कर यह फैसला लिया। राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत जारी किए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करके लोग पार्टी से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


गोपाल राय ने बताया कि पार्टी की राज्य इकाइयों के पदाधिकारी राष्ट्र निर्माण अभियान को अपने-अपने राज्यों में लेकर जाएंगे। पूरे देश में 23 फरवरी से 23 मार्च के बीच अभियान चलेगा। लोग 9871010101 पर मिस्ड कॉल करके आप सदस्य बन सकते हैं। स्थानीय स्तर पर इसके लिए पोस्टर-बैनर के सहारे जानकारी आम लोगों तक दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य इकाइयों के प्रदर्शन के आधार पर 23 मार्च के बाद अन्य राज्यों में चुनाव लड़ने का फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed