फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap wave will swipe punjab, no scope for bjp and congress says huffington post survey

सर्वे : पंजाब में भी चलेगी 'आप' की आंधी, 117 में से 100 सीटों की संभावना

Fri, 01 Apr 2016 05:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Apr 2016 05:02 PM IST
सार

पार्टी 2015 2016
कांग्रेस 12-18 08-14
SAD+BJP 13-19 06-12
आप 83-89 94-100
अन्य 00-03 00-03
कुल 117 117

विज्ञापन
aap wave will swipe punjab, no scope for bjp and congress says huffington post survey

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अन्य पार्टियों को बुरी तरह पछाड़ मजबूती के साथ उभर कर आ सकती है। यह बात हफपोस्ट सीवोटर सर्वे में निकलकर सामने आई है।

विज्ञापन


सर्वे के मुताबिक पंजाब विधानसभा की 117 सीटों में से आम आदमी पार्टी करीब 94-100 सीटों पर कब्जा कर सकती है। साथ ही साथ पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह इस रेस में दूसरे नंबर पर हैं। सर्वे में शामिल 59 फीसदी लोग केजरीवाल को पंजाब के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में देखना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केजरीवाल को सीएम बनाना चाहती है पंजबा की जनता

aap wave will swipe punjab, no scope for bjp and congress says huffington post survey
बादल केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo

हफिंगटन पोस्ट और सीवोटर के इस सर्वे के अनुसार 51 फीसदी लोग अरविंद केजरीवाल को, 35 फीसदी अमरिंदर सिंह को और 7 फीसदी सुखबीर सिंह बादल को बतौर मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

जहां फरवरी 2016 में किए गए सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 94-100 सीटें मिल रही हैं, वहीं अप्रैल 2015 में इसी एजेंसी द्वारा किए गए सर्व में इसे 83 से 89 सीटें मिल रही थीं।

सर्वे के अनुसार कांग्रेस 8 से 14 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रहेगी और भाजपा-अकाली दल गठबंधन 6 से 12 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रह सकता है।

केजरीवाल नहीं बने सीएम का चेहरा तो होगा नुकसान

aap wave will swipe punjab, no scope for bjp and congress says huffington post survey
विधानसभा में बोलते सीएम केजरीवाल

बता दें कि 2015 के सर्वे में कांग्रेस को 12 से 18 और भाजपा-अकाली दल गठबंधन को 13 से 19 सीटें ही दी गई थीं। इसके साथ ही अगर आज के दिन चुनाव होते हैं तो 48 फीसदी लोग आम आदमी पार्टी को वोट देंगे।

हालांकि, सर्वे में यह भी कहा गया है कि अगर अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के रूप में पेश नहीं किया जाता है, तो पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ सकता है।

पहले चर्चा थी कि मनीष सिसोदिया को दिल्ली का सीएम बनाकर अरविंद केजरीवाल पंजाब की कमान संभालेंगे, लेकिन पार्टी के नताओं ने इससे इनकार किया है।

इस तरह आम आदमी पार्टी के पास पंजाब में मशहूर चेहरा भगवंत मान बचते हैं। भगवंत मान को बेस्ट सीएम उम्मीदवार के रूप में 11 फीसदी लोगों ने पंसद किया है। पिछले साल यह आंकड़ा 26 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed