फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP was then split into two MPs suspended.

आप में फिर पड़ी फूट, दो सांसद किये गए निलंबित

Sun, 30 Aug 2015 04:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Aug 2015 04:33 PM IST
विज्ञापन
AAP was then split into two MPs suspended.

आम आदमी पार्टी ने पंजाब से आने वाले अपने दो सांसद धर्मवीर गांधी और हरिंदर सिंह खालसा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (पीएसी) की बैठक में यह फैसला लिया गया। दोनों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड करते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

दोनों के खिलाफ आई शिकायतों की जांच पार्टी की राष्ट्रीय अनुशासनात्मक समिति के पास चल रही थी। दोनों सांसदों ने आज भी पार्टी के विरोध में पंजाब के बाबा बकला में एक प्रेस कांफ्रेंस की, उसमें पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल का बैनर व पार्टी सिंबल का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


पार्टी का कहना है इसके लिए उन्होंने कोई मंजूरी नहीं ली। आम आदमी पार्टी की ओर से मीडिया में एक सूचना जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई है।

योगेन्द्र-प्रशांत ने साधा निशाना

AAP was then split into two MPs suspended.

पार्टी का कहना है कि दोनों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी, जिसे लेकर पीएसी ने इस मामले की जांच को तीन सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति को भेजा गया था।

इस समिति में तीन सदस्य पंकज गुप्ता, दिलीप पांडेय और दीपक वाजपेयी हैं। समिति ने पंजाब से आने वाले दोनों सांसदों के खिलाफ जांच को सही पाने पर पीएसी को कार्रवाई करने की बात कही थी।

बताते चलें कि  धर्मवीर गांधी ने योगेंद्र यादव के पार्टी से निकाले जाने के बाद ही पार्टी के खिलाफ बयान देना शुरू कर दिया था और हर मौके पर योगेंद्र और प्रशांत भूषण के साथ खड़े नजर आए।

हरिंदर सिंह खालसा ने भी पार्टी के कई फैसलों और पंजाब प्रभारी संजय सिंह के खिलाफ मीडिया में जमकर भड़ास निकाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed