AAP नेताओं को चेतावनी पार्टी से बाहर होंगे बागी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) के बागी योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण समेत उनके सभी सहयोगियों को इसी हफ्ते आप से बाहर किया जा सकता है। पार्टी की आज मंगलवार को विरोधी गुट की तरफ से बुलाई गई स्वराज बैठक पर नजर है। इसमें शामिल होने वाले लोगों पर पार्टी कार्रवाई कर सकती है।
वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने सोमवार को इस तरफ इशारा किया। सिंह के मुताबिक, स्वराज बैठक के बाद आप की पीएसी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसमें विरोधी गुट के बारे में फैसला किया जाएगा।
दरअसल, योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण समेत चार लोगों को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले जाने के बाद उनके सहयोगियों ने मंगलवार को गुड़गांव में बैठक बुलाई है। इसमें शामिल होने के लिए देश भर के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को बुलावा भी भेजा गया है।
विरोधी गुट करेगा शक्ति प्रदर्शन
इस मीटिंग के जरिए विरोधी गुट शक्ति प्रर्दशन की कोशिश कर रहा है। टीम योगेंद्र का दावा है कि बैठक में बड़ी तादात में आप के नेता व कार्यकर्ता व नेता शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि बैठक में पार्टी की बारीक नजर है। इसमें शामिल होने वाले नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। इस बारे में हालांकि आधिकारिक तौर पर पार्टी कुछ नहीं कह रही है।
फिर भी, सोमवार को आप नेता संजय सिंह ने बताया कि स्वराज संवाद पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि पार्टी अपनी नीतियों से हट गई है। यह गलत है। स्वराज संवाद के बाद पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) और राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक होगी।
इसमें अगले कदम के बारे फैसला किया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने की बैठक में राष्ट्रीय परिषद ने पीएसी को अधिकार दिया था कि पार्टी लाइन से अलग बोलने वाले नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करे।