{"_id":"5d74035a8ebc3e01702d0233","slug":"aap-want-to-know-bjp-candidate-against-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार पर आप की नजर, पार्टी बोली- केजरीवाल के सामने टिक पाना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार पर आप की नजर, पार्टी बोली- केजरीवाल के सामने टिक पाना मुश्किल
Sun, 08 Sep 2019 04:29 PM IST
Trainee Trainee
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:29 PM IST
सार
- दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की जंग में उतरी आम आदमी पार्टी
- चुनाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्तर के मसलों को दूर रखने की रणनीति
- बीते विधानसभा चुनाव में इसी रणनीति का मिला था आम आदमी पार्टी को फायदा
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की जंग में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) की नजर भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार पर टिकी है। इसके पीछे आप की रणनीति है कि विधानसभा चुनाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्तर के मसलों को दूर रखा जा सके। दिल्ली के मतदाता पार्टी की जगह मुख्यमंत्री पद के चेहरे और दिल्ली से जुड़े मसलों पर मतदान करें। बीते विधानसभा चुनाव में इसी रणनीति का फायदा आप को मिला था।
विज्ञापन
पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद आप दोबारा से सरकार बनाने की जोर आजमाइश कर रही है। सिर्फ दिल्ली में सिमटी आप विधानसभा चुनाव को काफी अहम मान रही है। इसके लिए वह हर मोर्चे पर विपक्ष का चित करने की कोशिश में जुटी है। इसके लिए आप सरकार जनहित से जुड़ीं योजनाओं की घोषणा कर वोटरों को लामबंद करने में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं, विपक्ष को चित करने के लिए भी सियासी चालें भी चल रही हैं। दूसरी तरफ पिछले करीब दो दशकों से दिल्ली की सत्ता से बाहर रही भाजपा एक बार फिर अपनी सरकार बनाने की मशक्कत में जुटी है। आप रणनीतिकारों को विपक्ष की सबसे कमजोर कड़ी उनके मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार में नजर आ रही है। पार्टी का मानना है कि विपक्ष में अभी कोई ऐसा चेहरा नहीं है जो शख्सियत की लड़ाई में अरविंद केजरीवाल को सीधी टक्कर दे सके।
विज्ञापन
इसके लिए बीते विधानसभा चुनाव की नजीर भी दी जाती है। उस वक्त किरण बेदी को मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पेश करना भाजपा को महंगा पड़ा था। आप रणनीतिकार मानते हैं कि उसके हमलों के दबाव में अगर भाजपा अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को घोषित कर देती है तो आप को एक मायने में शुरुआती बढ़त हासिल हो जाएगी। पिछले दिनों आप सांसद संजय सिंह समेत दूसरे वरिष्ठ नेताओं का भाजपा सांसद विजय गोयल को घेरना इसी रणनीति का हिस्सा रहा है।
स्थानीय स्तर पर चुनाव लड़ने की भाजपा की रणनीति
आप के सियासी झांसे में फंसने की जगह अभी पार्टी की रणनीति दो स्तरों पर चुनाव लड़ने की है। एक तरफ राष्ट्रीय मसलों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को दिल्लीवालों के बीच रखना है। वहीं, विधानसभा स्तर पर आप के विधायकों को उनके ही इलाके में घेरना है। दिल्ली के भाजपा नेताओं को कहा गया है कि वे अरविंद केजरीवाल और प्रदेश स्तर पर चुनावी लड़ाई लड़ने की जगह अपने-अपने इलाकों में आप के विधायकों को कठघरे में खड़ा करें।
दिलचस्प यह कि आप के ज्यादातर विधायक ही उसकी की सबसे कमजोर कड़ी हैं। ऐसे में इस पर वार करना भाजपा को सियासी तौर पर फायदे का सौदा लग रहा है। जानकारों को मानना है कि भाजपा की यह रणनीति तभी काम करेगी, जब आप अपने विधायकों को दोबारा टिकट दे दे। अगर आप अपने ज्यादातर उम्मीदवारों को बदलती है तो भाजपा को इसका ज्यादा फायदा नहीं मिल सकेगा।