फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap volunteers arrested before paidal march

प्रधानमंत्री के आगमन पर जब आप कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी तो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 02 Nov 2016 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 02 Nov 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
aap volunteers arrested before paidal march
आप कार्यकर्ता ह‌िरासत में - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को प्रधानमंत्री आगमन पर आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा किए जाने वाले पैदल मार्च के शुरू होने से पहले ही सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान सभी ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


पुलिस कार्यकर्ताओं को ब्लेसिंग गार्डन के गेट से गिरफ्तार कर सेक्टर-56 थाने ले गई। मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद को करीब दोपहर 2:00 बजे ही राजेंद्र पार्क पुलिस ने 10 लोगों के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस और आप कार्यकर्ताओं के बीच काफी बहस हुई। एक घंटा हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने जयहिंद को छोड़ा। जिसके बाद वह आयोजन स्थल पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप प्रभारी नरेश बाल्यान ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया

aap volunteers arrested before paidal march
पीएम मोदी और सीएम खट्टर - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के आप प्रभारी नरेश बाल्यान ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान आप भाजपा सरकार के दो साल की विफलताओं के खिलाफ पार्टी ने पैदल मार्च का आह्वान किया था।

पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सेक्टर-40 स्थित ब्लेसिंग गार्डन में एकत्र हुए। पार्टी का आरोप है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग कर उन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पैदल मार्च का उद्देश्य प्रधानमंत्री को गाय और मुख्यमंत्री को धान दान देकर उनकी दुर्दशा को दिखाना था।

इसके अलावा प्रदेश में हर स्तर पर भाजपा सरकार के विकास की पोल खोलनी थी। नवीन जयहिंद ने कार्यकर्ताओं का संबोधित करते हुए कहा कि दो साल के कार्यकाल में जनता की उम्मीदों पर सरकार खरी नहीं उतरी। विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता आरएस राठी ने कहा कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है। सरकार हर महीने 2500 करोड़ रुपये का कर्ज ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed