फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 MPs from AAP will be members of Rajyasabha from 2018

अब राज्यसभा में भी गूंजेगी AAP की आवाज

Thu, 12 Feb 2015 12:39 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:39 PM IST
विज्ञापन
3 MPs from AAP will be members of Rajyasabha from 2018

दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी के 67 विधायक ही नहीं बल्कि तीन सांसद भी चुने हैं। ये सांसद ‘आप’ का राज्यसभा में प्रतिनिधित्व करेंगे। हालांकि इसके लिए पार्टी को जनवरी, 2018 तक इंतजार करना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली से राज्यसभा के लिए तीन सांसद चुने जाते हैं जिनका चुनाव जनवरी, 2012 में हुआ था। इसमें कांग्रेस के डॉ. कर्ण सिंह, जनार्दन द्विवेदी और परवेज हाशमी को निर्विरोध विजयी घोषित किया गया था। इनका कार्यकाल 6 साल का है।

विज्ञापन


दिल्ली विधानसभा के पूर्व सचिव पीएन मिश्रा बताते हैं कि दिल्ली से राज्यसभा की तीनों सीट के लिए चुनाव होता है जिसमें बाकायदा रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्त की जाती है। अगर चुनाव में दो प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दे तो वोटिंग होगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां नहीं हो पाएगी वोटिंग सीधे जाएंगे राज्यसभा

3 MPs from AAP will be members of Rajyasabha from 2018

यहां ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि विरोधी पार्टी के सिर्फ तीन एमएलए हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए दस विधायकों का समर्थन होना जरूरी है।‘आप’ के रणनीतिकारों में शामिल संजय सिंह, आशुतोष, योगेंद्र यादव, आशीष खेतान और कुमार विश्वास में से पार्टी तीन को राज्यसभा में आवाज बुलंद करने के लिए भेज सकती है। पार्टी के बाकी नेता विधायक बन गए हैं।


पार्टी तीन राज्यसभा सांसदों को निर्विरोध भेज सकती है। अभी तक ‘आप’ के लोकसभा में पंजाब से चार सांसद हैं। बिहार, बंगाल, पंजाब और यूपी विधानसभा के चुनाव भी जनवरी, 2018 के पहले हो जाएंगे। इन राज्यों में पार्टी विस्तार करती है तो वहां से भी राज्यसभा में भागीदारी बढ़ाकर केंद्रीय राजनीति में पार्टी भागीदारी बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed