फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP unlikely to contest Maharashtra Jharkhand polls party keen to focus on strengthening INDIA bloc

Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में AAP लड़ेगी चुनाव? जानें क्या है पार्टी का प्लान

Thu, 17 Oct 2024 12:24 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 17 Oct 2024 12:24 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव न लड़ने की संभावना है। आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। साथ ही पार्टी दिल्ली चुनाव पर अपना पूरा फोकस रखना चाहती है।

विज्ञापन
AAP unlikely to contest Maharashtra Jharkhand polls party keen to focus on strengthening INDIA bloc
अरविंद केजरीवाल - फोटो : X/ Arvind kejriwal

विस्तार

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी है। इस बीच आम आदमी पार्टी से जुड़ी खबर सामने आई है। पार्टी ने चुनाव लड़ने को लेकर अपना रूख साफ कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि आम आदमी पार्टी के महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभआ चुनाव न लड़ने की संभावना है। आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव पर अपना पूरा फोकस रखना चाहती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 'आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। हालांकि, महाराष्ट्र में आप की राज्य इकाई संगठनात्मक विस्तार के लिए कुछ सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है, लेकिन आप के शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी मिलने की संभावना नहीं है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उनका ध्यान दिल्ली पर है और हम महाराष्ट्र के मतदाताओं के मन में और अधिक भ्रम पैदा नहीं करना चाहते।'
विज्ञापन


11 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने दिल्ली चुनाव के लिए पार्टी मुख्यालय में बूथ तैयारियों को लेकर एक अहम बैठक की। बैठक में पार्टी के प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुए। संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'आप विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और उन्होंने दिल्ली में पहले से ही मजबूत संगठन को और मजबूत करने तथा राज्य में हर बूथ को मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।'

उन्होंने कहा, 'चुनाव नजदीक आते ही भाजपा एक बार फिर आप के खिलाफ साजिश रचेगी।' उन्होंने सभी से भाजपा के किसी भी जाल में न फंसने और केवल दिल्लीवासियों के लिए काम करने की अपनी राजनीति पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।'

इससे पहले, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणामों से मिली सबसे बड़ी सीख यह है कि कभी भी अति आत्मविश्वासी नहीं होना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया।


बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 2020 के विधानसभा चुनाव में आप ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं और भाजपा ने आठ सीट हासिल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed