फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap to go to supreme court in sealing matter after clash among bjp and aap volunteer at kejri home

आप-बीजेपी के हंगामे के बाद थाने पहुंचा सीलिंग विवाद, मनोज तिवारी ने केजरीवाल के खिलाफ की शिकायत

Tue, 30 Jan 2018 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 30 Jan 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
aap to go to supreme court in sealing matter after clash among bjp and aap volunteer at kejri home
केजरीवाल

दिल्ली में चल रहा सीलिंग का मुद्दा गरमा गया। इसी को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मंगलवार सुबह अपने घर पर बीजेपी नेताओं की बैठक बुलाई जहां दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हो गया।

विज्ञापन

 

केजरीवाल के न‌िवास पर हुए हंगामे के बाद द‌िल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज त‌िवारी अन्य भाजपा नेताओं समेत थाने पहुंचे और केजरीवाल व उनके साथ‌ियों के ख‌िलाफ श‌िकायत दर्ज कराई है। मनोज त‌िवारी का आरोप है क‌ि आप नेता जरनैल स‌िंह ने उनके एक नेता से ऐसी धक्का-मुक्की की क‌ि उसके हाथ में चोट आ गई है।

विज्ञापन

 

मनोज त‌िवारी ने ये भी आरोप लगाया ‌क‌ि हम समय लेकर वहां पहुंचे थे और केजरीवाल ने मुझसे अभद्र भाषा में बात की, मेरा अपमान क‌िया। हमारे पार्टी नेताओं के साथ वहां धक्का-मुक्की भी हुई, इसल‌िए हमने केजरीवाल के ख‌िलाफ पुल‌िस को श‌िकायत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हंगामे में जहां बीजेपी धरने पर बैठ गई है, वहीं केजरीवाल ने कहा है कि वह सीलिंग के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। सीलिंग के मामले पर विचार करने के लिए हुई बैठक में कोई समाधान तो नहीं निकला लेकिन अब दोनों पार्टियां जमकर एक-दूसरे पर आरोप लगा रही हैं।


बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा है कि, आम आदमी पार्टी ने अपना अपमान खुद ही किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी आरोप लगा रही है कि बीजेपी 351 सड़कों के मुद्दे पर अड़ गई और हंगामा किया है।

बीजेपी का कहना है कि आम आदमी पार्टी ने मीडिया को इस मीटिंग में बुलाया ताकि हंगामा हो। आम आदमी पार्टी चाहती है कि केंद्र इस मामले में अध्यादेश लाए।



अम‌ित शाह ने संभाली

aap to go to supreme court in sealing matter after clash among bjp and aap volunteer at kejri home
अरव‌िंद केजरीवाल - फोटो : ट्व‌‌िटर

राजधानी में सीलिंग मसले का समाधान निकालने की कमान भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने अपने हाथों में ले ली है। सूत्रों के अनुसार अमित शाह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मदद के अलावा उपराज्यपाल और वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, शाह अध्यादेश या विधेयक का प्रारूप तैयार कराने पर राय ले रहे हैं। कोशिश है कि अध्यादेश या विधेयक ऐसा हो जो कोर्ट में भी खरा उतरे और उसमें संशोधन की आवश्यकता नहीं पड़े।

दरअसल व्यापारी तबका भाजपा का वोट बैंक माना जाता है और केंद्र एवं नगर निगम में भाजपा की सरकार होने के बावजूद उनका कारोबार सीलिंग कार्रवाई के चलते बंद हो रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी समिति के निर्देश पर नगर निगम व्यापारियों की दुकानें सील कर रही है, वहीं केंद्र सरकार सीलिंग से बचाने की कोई पहल नहीं कर पाई है। दिल्ली में 20 विस क्षेत्रों के उपचुनाव कभी भी होने की संभावना के चलते भाजपा आलाकमान परेशान है।

दिल्ली के व्यापारियों पर वर्ष 2006-07 में सीलिंग कार्रवाई की गाज गिरी थी, तब नगर निगम और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। कांग्रेस को इस सीलिंग कार्रवाई का गुस्सा झेलना पड़ा पड़ा था और उसके बाद से वह लगातार तीन बार से नगर निगम चुनाव हार रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed