{"_id":"5f4dd76b8a5cdd27883a90c7","slug":"aap-to-bjp-mcd-pay-salary-to-mcd-workers-in-one-week-or-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर के अंदर कर्मचारियों को सैलरी दे एमसीडी, वरना दे दें इस्तीफा : आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर के अंदर कर्मचारियों को सैलरी दे एमसीडी, वरना दे दें इस्तीफा : आप
Tue, 01 Sep 2020 10:39 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
एमसीडी बैठक
- फोटो : किशन कुमार
भारतीय जनता पार्टी शासित एमसीडी एक सप्ताह के अंदर अपने सभी कर्मचारियों की सैलरी जारी करे, अन्यथा एमसीडी से इस्तीफा दे, उसे एमसीडी की सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने यह बातें कही हैं।
विज्ञापन
दुर्गेश पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सिर्फ एक साल के लिए एमसीडी सौंप कर देखें। इतने ही बजट और व्यवस्था में एक साल के अंदर दिल्ली को देश का सबसे स्वच्छ शहर बना दिया जाएगा। निगम के सभी कर्मचारियों का वेतन भी समय पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हर साल एमसीडी का 18 हजार करोड़ रुपये का बजट होता है। इसका 20 प्रतिशत बजट भी इमानदारी से खर्च नहीं होता। यदि ऐसा होता तो आज किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं रूकी होती। उन्होंने बताया कि निगम के अधीन आने वाले स्कूलों के लगभग 8000 अध्यापक 16 अगस्त से नगर निगम के खिलाफ हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे रहे हैं।
विज्ञापन