{"_id":"6ad625e0a172e9f0f206a614","slug":"aap-targets-bjp-over-attack-on-tiger-shroff-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-159933-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर आप ने भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर आप ने भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
केजरीवाल बोले- अपने राज्यों में कानून व्यवस्था नहीं संभल रही, पंजाब में ज्ञान देने आ रहे भाजपा नेता
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर निशाना साधते हुए गुजरात की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा शासित राज्यों में कानून व्यवस्था संभल नहीं रही और उसके नेता पंजाब में इस मुद्दे पर ज्ञान देने जा रहे हैं।
केजरीवाल ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने के दावे के बाद कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने गैंगस्टरों को संरक्षण दे रखा है। उनके मुताबिक, पंजाब के लोग जानते हैं कि भाजपा को वोट देना राज्य में गैंगस्टरों को न्योता देने जैसा होगा।
आप के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर आरोप लगाया कि गुजरात की जेलों को गैंगस्टरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना दिया गया है। उन्होंने गुजरात के बंदरगाहों के जरिये नशीले पदार्थों की तस्करी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका नुकसान पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने गैंगस्टरों के सोशल मीडिया पेज सक्रिय रहने पर भी केंद्र सरकार की साइबर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।