केजरी की चिट्ठी लेकर कहां-कहां नहीं गए कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केजरीवाल ने जेल में रहकर जनता से जुड़ने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसे ‘आप’ के कार्यकर्ता रविवार को जनता के बीच लेकर पहुंचे।
चिट्ठी में उन्होंने अपना पता तिहाड़ जेल लिखा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की संभावनाओं को देखते हुए केजरीवाल जेल में रहकर भी जनता से जुड़े रहना चाहते हैं।
उनकी चिट्ठी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों तक पहुंच रही है। पार्टी के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने इलाके में केजरीवाल की लिखी गई चिट्ठी और उनके जेल जाने की वजह के बारे में जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।
तो जेल से लिखी गई चिट्ठी करेगी कमाल
केजरीवाल ने चिट्ठी में कहा है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए उनका पता तिहाड़ हो गया है। इसके लिए उन्हें जीवन भर के लिए जेल जाना पड़े तो वह तैयार हैं।
उन्होंने जिसके खिलाफ आवाज उठाई, उस पर कार्रवाई तक नहीं हुई लेकिन उन्हें जेल जाना पड़ा। वह अपनी नहीं बल्कि आम आदमी की लड़ाई लड़ रहे हैं।
बेल बॉन्ड नहीं भरने के कारण केजरीवाल छह जून तक जेल में रहेंगे। आम लोगों की नाराजगी दूर करने और जनता तक अपना मैसेज पहुंचाने के लिए केजरीवाल ने चिट्ठी का सहारा लिया है।