फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP strategy to remove displeasure of voters at local level trying to win election with help of new faces

ये है AAP की रणनीति: बच गए खासम खास... 18 विधायकों पर नहीं केजरीवाल को 'विश्वास', अभी कई और के कटेंगे पत्ते!

Tue, 10 Dec 2024 04:31 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Dec 2024 04:31 AM IST
सार

आप रणनीतिकार भी मान रहे हैं कि इस बार का चुनाव आसान नहीं होने वाला है। पार्टी के अंदरूनी सर्वे में यह बात सामने भी आ रही है। तभी आप की तैयारी एकदम शुरुआत से है। 

विज्ञापन
AAP strategy to remove displeasure of voters at local level trying to win election with help of new faces
आप ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों की दूसरी सूची से साफ हो गया है कि पार्टी को अपने पुराने चेहरों पर भरोसा नहीं है। अब तक जिन 31 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। इनमें से किसी भी विधायक को अपनी सीट पर दोबारा नहीं उतारा गया है। यहां तक कि पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिड़लान तक की सीट बदल दी गई है। दिलचस्प यह कि विधायकों से ज्यादा आप ने 2020 विधानसभा चुनाव में हारे अपने उम्मीदवारों व पार्षदों पर भरोसा जताया है। जानकारों का मानना है कि आप की कोशिश स्थानीय स्तर पर विधायकों के खिलाफ मतदाताओं के नाराजगी दूर करने की है। वहीं, नए चेहरे होने से विपक्ष के पास भी मौजूदा विधायकों व उनके कामकाज पर हमलावर होने का आशंका कम होगी।

विज्ञापन

आप रणनीतिकार भी मान रहे हैं कि इस बार का चुनाव आसान नहीं होने वाला है। पार्टी के अंदरूनी सर्वे में यह बात सामने भी आ रही है। तभी आप की तैयारी एकदम शुरुआत से है। उम्मीदवारों के चयन में लोगों के फीडबैक को खास तवज्जो दी जा रही है। जिन सीटों पर अभी उम्मीदवार तय किए गए हैं, उनमें से कई सीटों पर आप के मौजूदा विधायकों की जगह पार्षद लोगों की पसंद हैं। इसमें कई जगहों पर दूसरे दलों के नेता को भी बेहतर बताया गया है। इसके आधार पर विधायकों का टिकट काटा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

31 सीटों में से 11 अभी आप के पास नहीं, आठ पर भाजपा और तीन पर बागी
जिन 31 सीटों पर आप ने उम्मीदवार उतारे हैं, उनमें से 11 सीटें अभी आप के पास नहीं है। आठ सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। जबकि तीन सीटों से आप के टिकट से जीते विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। यहां से आप ने नए उम्मीदवार उतारे हैं। बची 20 सीटों में से राखी बिड़लान और मनीष सिसोदिया की सीट बदली गई है। 18 विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के टिकट बदलकर नए उम्मीदवार उतारे गए हैं। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि इनमें से 90 प्रतिशत हमारे पार्षद हैं, जो वहां उसी विधानसभा में काम कर रहे थे। लोगों के फीडबैक के आधार पर जिन पार्षदों का फीडबैक अच्छा रहा है, पार्टी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन

इन पार्षदों पर लगाया दांव
नरेला: दिनेश भारद्वाज
आदर्श नगर: मुकेश गोयल
जनकपुरी: प्रवीण कुमार
देवली: प्रेम कुमार चौहान
चांदनी चौक: पुनर्दीप सिंह साहनी (शैबी)
त्रिलोकपुरी: अंजना पारचा (पूर्व पार्षद)
दो विधायक के बेटे मैदान में
चांदनी चौके से उम्मीदवार पुनर्दीप सिंह साहनी (शैबी) मौजूदा विधायक प्रह्लाद साहनी और कृष्णा नगर से विकास बग्गा मौजूदा विधायक एसके बग्गा के पुत्र हैं।

2020 के हारे उम्मीदवारों को दोबारा मिला टिकट
रोहिणी: प्रदीप मित्तल
गांधी नगर: नवीन चौधरी
दो विधायकों की बदली सीट
जंगपुरा: मनीष सिसोदिया
मादीपुर: राखी बिड़लान

पार्टी को उम्मीद, पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार
पार्टी ने अब तक 31 प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। अरविंद केजरीवाल का एक ही मूल मंत्र है कि हमें जनता के लिए काम करना है। इसलिए जनता से फीडबैक लेने के बाद पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं। हमें भरोसा है कि आप का चुनावी अभियान अब और आगे बढ़ेगा। हम जनता के साथ मिलकर एक बार फिर दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे। -गोपाल राय, दिल्ली प्रदेश संयोजक, आप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed