फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP starts preparation of delhi election

AAP ने खेला एक और चुनावी दांव

Tue, 05 Aug 2014 01:00 PM IST
Updated Tue, 05 Aug 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
AAP starts preparation of delhi election

आम आदमी पार्टी भी महिला मोर्चा का गठन करने जा रही है। सात अगस्त को पार्टी की स्वर्गवासी नेता संतोष कोली की पुण्यतिथि पर ‘आपकी महिला शक्ति’ नामक विंग की घोषणा होगी।

विज्ञापन


मोर्चा का काम देख रही शालीमार बाग से आम आदमी पार्टी की विधायक वंदना कुमारी ने बताया कि आपकी महिला विंग अन्य पार्टियों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली और दखल रखने वाली रहेगी। पार्टी के प्रबंधन से लेकर बूथ लेवल तक काम करने वाली सभी महिलाएं इसकी सदस्य होंगी।

विज्ञापन

इतना दखल होगा इस मोर्चे का

AAP starts preparation of delhi election

मोर्चा की महिलाएं सीधे तौर पर आप के राजनीतिक मसलों में दखल देंगी। वहीं इस विंग को बनाने का लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में महिलाओं को जोड़कर उनकी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी बढ़ाना है।

महिला मोर्चा के लिए आम आदमी पार्टी के कौशांबी स्थित मुख्य कार्यालय और दिल्ली हनुमान रोड पार्टी कार्यालय पर मोर्चा के गठन का काम देखा जा रहा है। सात अगस्त को स्वर्गीय नेता संतोष कोली को श्रद्धांजलि देने के लिए भी पार्टी दिल्ली के सुंदरनगरी स्थित संतोष कोली के घर पर कार्यक्रम कर रही है। इसमें पार्टी की ओर से महिला मोर्चा की घोषणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed