AAP का EVM चैलेंज, हैकाथॉन के लिए पार्टी देगी 4 घंटे का वक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को अपने ईवीएम का हैकाथॉन चैलेंज शुरू किया। पार्टी की ओर से आयोजित इस हैकाथॉन में भाग लेने वालों को पहले पार्टी की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कराना होगा। वहीं ईवीएम हैक करने के लिए दिया जाएगा, जिसे विधायक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली विधानसभा में हैक किया था। सभी को हैक करने के लिए चार घंटे का समय मिलेगा। शनिवार को पार्टी प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने हैकॉथन के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत की।
पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा शनिवार से ईवीएम चैलेंज में हिस्सा लेने वालों का पंजीकरण शुरू हुआ है। पंजीकरण कराने के लिए एक सप्ताह का समय मिलेगा। उसके बाद हैकॉथन के लिए एक तिथि घोषित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमने हैकॉथन में भाग लेने के लिए मुख्य चुनाव आयोग नसीम जैदी, भारत इलेक्ट्रानिक लिमिटेड के चेयरमैन एमवी गौतम और ईसीआईएल के प्रबंध निदेशक देवाशीष दास को पत्र लिखकर न्यौता दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी इसमें हिस्सा लेगा उसे ईवीएम को हैक करने के लिए चार घंटे का समय मिलेगा। मगर शर्ते वहीं लागू होगी जो चुनाव आयोग ने अपने हैकॉथन में रखी थी।
चुनाव आयोग के ईवीएम चैलेंज पर साधा निशाना
चुनाव आयोग के हैकॉथन पर निशाना साधते हुए आप नेता ने कहा कि सौरभ ने कहा कि आयोग कहता है कि यदि उसकी ईवीएम को कोई छेड़ेगा तो वह ऑटो लॉक हो जायेगी तो ऐसे में आयोग को डर किस बात का है। ईवीएम के ऑटो लॉक होने पर उसकी सत्यता सबके सामने आ जायेगी लेकिन ये केवल बहानेबाजी है।
जब तक चुनाव आयोग किसी को अपनी मशीन का एक्सेस नहीं देगा तब तक कोई कैसे उसकी ईवीएम को हैक कर सकता है? एक सवाल के जवाब में आप नेता ने कहा कि कांग्रेस ईवीएम टेम्परिंग का विरोध नहीं कर रही है। शायद वह राजनीति में अपना भविष्य नहीं देख रही है।