{"_id":"5c4a565abdec2273934e0c35","slug":"aap-started-pasting-posters-on-auto-rickshaw-for-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो रिक्शा के सहारे लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी आप, लगने लगे पोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो रिक्शा के सहारे लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरी आप, लगने लगे पोस्टर
Fri, 25 Jan 2019 05:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 25 Jan 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
आप ने ऑटो पर पोस्टर लगाने किए शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी (आप) अब ऑटो रिक्शा के सहारे मैदान में उतर आई है। इसकी शुरुआत उत्तर-पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से हुई है। बीते विधानसभा चुनाव की तरह पार्टी एक बार फिर ऑटो रिक्शा पर पंफ्लेट लगा रही है। इसका सीधा संदेश भाजपा को हराने से जुड़ा है। रणनीतिक तौर पर आप का मानना है कि इससे आम दिल्लीवालों तक पहुंचना आसान रहेगा।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बृहस्पतिवार को अभियान की शुरुआत लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने की। पार्टी नेताओं ने दोहराया कि कांग्र्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को फायदा पहुंचाने से हैं। दिल्ली में सिर्फ आप ही भाजपा को हरा सकती है। आप को वोट देकर बीते पांच साल की अलोकतांत्रिक और जन-विरोधी केंद्र सरकार को बदला जा सकता है।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत करते हुए दिलीप पांडेय ने कहा कि दिल्ली में आप के चुनाव प्रचार का ऑटो रिक्शा अहम हिस्सा रहा है। बीते चुनाव की तरह इस बार भी ऑटो संगठनों को सक्रिय किया जा रहा है। अभियान 150 ऑटो के साथ शुरू किया गया है। आगे उत्तर-पूर्वी लोकसभा में करीब 10 हजार ऑटो रिक्शा अभियान से जुड़ेंगे। इसके बाद पूरी दिल्ली में अभियान का विस्तार होगा।
विज्ञापन
पांडेय ने भाजपा व कांग्रेस पर दो तरफा हमला करते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। सिर्फ आप ही भाजपा को दिल्ली में टक्कर दे सकती है। अभियान के जरिये दिल्लीवालों को यही संदेश देने की आप की कोशिश है। हर दिल्लीवाले को बताया जाएगा कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब भाजपा को जिताना है।