फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap started again jhadu yatra in gautam buddha nagar

ब्रेक के बाद फिर शुरू हुई ‘झाडू चलाओ’ यात्रा

Wed, 19 Feb 2014 09:24 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 19 Feb 2014 09:24 AM IST
विज्ञापन
aap started again jhadu yatra in gautam buddha nagar

आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर खींचतान फिलहाल खत्म हो गई है, लेकिन टिकट के दावेदारों की बैचेनी बढ़ने लगी है। गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है।

विज्ञापन


ऐसे में दावेदारों ने ‘झाडू चलाओ’ संदेश यात्रा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संदेश यात्रा के दूसरे ही दिन पार्टी में अंदरूनी गुटबाजी पनपने लगी थी। दरअसल, गौतमबुद्ध नगर सीट से संभावित प्रत्याशी के नाम की चर्चा शुरू होने से पार्टी की स्थानीय इकाई में विरोध के स्वर उठने लगे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:'केजरीवाल ऐसे नेता, जिस पर दांव लगाया जा सकता है'
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं का एक धड़ा संभावित प्रत्याशी के नाम पर विरोध दर्ज कराने के लिए पार्टी नेताओं से मिलने दिल्ली जा पहुंचा था। हालांकि, पार्टी नेताओं ने संभावित प्रत्याशी नाम को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कार्यकर्ताओं में फैली नाराजगी को खत्म कर दिया, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने टिकट के दावेदारों की धड़कनें तेज कर दी हैं।

बताया जा रहा है कि पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी ने टिकट दावेदारों की शॉर्टलिस्ट बनाने का काम शुरू कर दिया है। एक सप्ताह के अंदर प्रत्याशी के नाम का ऐलान होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें:योगेंद्र यादव ने गुड़गांव में फूंका चुनावी बिगुल


ऐसे में टिकट के दावेदारों ने चुनाव अभियान के तहत चलाई जा रही झाडू चलाओ संघर्ष यात्रा में अपनी पूरी ताकत लगा दी है। टिकट को लेकर खींचतान के बाद संदेश यात्रा को ब्रेक लगा दिया गया था, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर संदेश यात्रा शुरू हो गई। इस बार इस यात्रा में पहले से ज्यादा जोश दिखाई दिया।

यात्रा शशि चौक से शुरू हुई और सेक्टर 39, 40, 41, 42, 45, 46, 47, 48, 49, 82, 92, 93, 105, 106, 107, आगाहपुर, बरौला, सलारपुर, भंगेल, गेझा, सदरपुर कॉलोनी व छलेरा होते हुए सोम बाजार पर राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं सहित टिकट के दावेदारों ने यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

अभी एक और इंटरव्यू
सूत्रों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर तकरीबन सवा सौ उम्मीदवारों ने टिकट के लिए अप्लाई किया था, जिनमें करीब दो दर्जन आवेदन रद्द कर दिए गए। शेष उम्मीदवारों के इंटरव्यू लखनऊ में लिए गए थे, जिनमें से कुछ के नाम शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों में से एक का चयन पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी करेगी। इसके लिए एक बार फिर इंटरव्यू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed