फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP special officers were sent out of Delhi, the government said the plot transfer

‘आप’ के खास भेजे गए दिल्ली से बाहर, सरकार ने बताया सीएम कार्यालय के साथ साजिश

Tue, 05 Jul 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 05 Jul 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
AAP special officers were sent out of Delhi, the government said the plot transfer
केजरीवाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की सरकार के कुछ खास अधिकारियों का केंद्र सरकार ने दिल्ली के बाहर स्थानांतरण कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार और उप-सचिव तरुण शर्मा को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है, तो अतिरिक्त सचिव गीतिका शर्मा को तत्काल प्रभाव से अंडमान निकोबार आईलैंड ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व प्रधान वित्त सचिव एसएन सहाय को गृह मंत्रालय ने 30 जून से स्टैंड रिलीव के आदेश जारी कर दिए थे। दिल्ली इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (डीएसआईआईडीसी) के प्रबंध निदेशक संजीव आहुजा को तत्काल प्रभाव से अंडमान निकोबार भेजा गया है। 
विज्ञापन


दिल्ली सरकार में पहली बार बतौर दिल्ली अंडमान निकोबार आईलैंड सिविल सर्विसेज (दानिक्स) अधिकारी संजीव आहुजा को ही डीएसआईआईडीसी में एमडी की जिम्मेदारी दी गई थी। इससे पहले यह जिम्मेदारी आईएएस अधिकारी के पास होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि कौशल अभी विशेष निदेशक के पद हैं, जो सीसीटीवी कैमरे समेत कुछ काम देख रही हैं। बताते हैं कि शिक्षा विभाग में ये करीब पांच साल से तैनात हैं, इनका ट्रांसफर भी अंडमान निकोबार आईलैंड किया गया है, तो शहरी विकास विभाग में तैनात केएस मीणा को लक्षद्वीप भेजा गया है।

'सीएम कार्यालय को पंगु बनाने की हो रही है साजिश'

AAP special officers were sent out of Delhi, the government said the plot transfer
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा मनोज कुमार द्विवेदी, सुशील सिंह और ऋचा को दिल्ली के बाहर भेजा गया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय को पंगु बनाने की साजिश है। 

बताते चलें कि मुख्यमंत्री कार्यालय में कागजी तौर पर सचिव की नियुक्ति वैट आयुक्त सज्जन सिंह यादव की है, लेकिन वैट में नए प्रयोगों के बीच अधिक समय वहीं दे रहे हैं। दूसरे अधिकारी अतिरिक्त सचिव के पद पर दीपक बिरमानी हैं, जो पूरी तरह से मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात हैं। बाकी मुख्यमंत्री कार्यालय में नियुक्त पार्टी से जुड़े अधिकारी व विशेष सलाहकार ही बचे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार से पूछे बिना वैट आयुक्त के तौर पर तैनात आईएएस अधिकारी विजय कुमार का अक्तूबर, 2015 में केंद्र सरकार ने बाहर ट्रांसफर कर दिया था, जिस पर केंद्र और राज्य सरकार के बीच लड़ाई भी चली थी।

अब नए ट्रांसफर को लेकर फिर से विवाद बढ़ने की उम्मीद है, जिसकी शुरुआत उपमुख्यमंत्री ने राजेंद्र कुमार की सीबीआई की तरफ से गिरफ्तारी के बाद संवाददाता सम्मेलन से कर दी है। सिसोदिया ने कहा है कि दानिक्स अधिकारी की बाहर की पोस्टिंग एक बार की होती है, जो इनमें से सभी अधिकारी काटकर आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed