फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP selected 20 fellows under Ambedkar Fellowship

Delhi: AAP ने 'अंबेडकर फेलोशिप' के तहत 20 फेलोज का किया चयन, सीएम केजरीवाल बोले- ये प्रोग्राम स्वर्णिम अवसर

Sat, 03 Feb 2024 08:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 03 Feb 2024 08:08 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने कठिन चयन प्रक्रिया के बाद मिशन 2024 के लिए 20 अंबेडकर फेलोज को शामिल किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि किसी में भारतीय राजनीति को बदलने और भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने को लेकर उत्साह है तो उसके लिए यह फैलोशिप प्रोग्राम स्वर्णिम अवसर है।

विज्ञापन
AAP selected 20 fellows under Ambedkar Fellowship
फेलोज का चयन - फोटो : x/AAP

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने देश के अंदर राजनीतिक परिवर्तन के उद्देश्य से "अंबेडकर फेलोशिप" प्रोग्राम के तहत 20 फेलोज का चयन  किया है। इसके लिए देश में सबसे तेजी से बढ़ती राष्ट्रीय पार्टी को देशभर से हजारों आवेदन प्राप्त हुए थे और 2 महीने के कठिन चयन प्रक्रिया के बाद  20 उम्मीदवारों को चुना गया है।

विज्ञापन


फेलोज को ट्रेनिंग के पहले दिन आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता और वरिष्ठ नेता जैस्मीन शाह, रीना गुप्ता और नीरज पांडे ने संबोधित कर उनके दायित्यों के बारे में बताया। ये फेलोज दिल्ली और पंजाब में  "आप" के फेमस मॉडल जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य सुधार, मुफ्त पानी और बिजली नीति, इलेक्ट्रिक वाहन नीति आदि के पीछे के संघर्षों की वजह से आकर्षित हुए हैं। 
विज्ञापन


ओरिएंटेशन के दौरान फेलोज को संबोधित करते हुए पंकज गुप्ता ने कहा कि इन फेलोज में वह लोग भी शामिल थे, जो पहले बैच में शामिल नहीं हो सके थे। इंटरव्यू के दौरान इन युवा लोगों में देश के कल्याण के लिए योगदान देने की उत्सुकता दिखाई दी। वहीं, जो लोग पहले बैच में नहीं आ सके थे, वह भी अब "आप" के विस्तृत परिवार का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैस्मीन शाह ने कहा कि हम चाहते हैं कि युवा भारत के विकास और सार्वजनिक कल्याण को आकार दें और उन्हें राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के कौशलों से संपन्न करें। ये फेलोज प्रमुख रूप से विदेशी संस्थानों समेत प्रसिद्ध संगठन और विश्वविद्यालयों से आए हैं। इनमें ज्यादातर में राजनीतिक आकांक्षाएं हैं। इस बैच में कई राज्यों के लोग शामिल हैं, जो "आप" के विकास विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।

रीना गुप्ता ने कहा कि हमारे युवा इस देश के चुनौतियों के लिए अद्वितीय समाधान रखते हैं। राजनीति एकमात्र तरीका है, जिससे हम सामाजिक परिवर्तन को व्यापक स्तर पर ला सकते हैं। आज के युवा इस बात को समझते हैं और "आप" के भारत को नंबर-1 बनाने के इरादे के लिए दृष्टिकोण रखते हैं। 

इस फेलोशिप को "आप" के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल दिसंबर में घोषित किया था। इसका उद्देश्य भारत के राजनीतिक परिवर्तन में युवाओं को शामिल करना था। उन्होंने फेलोशिप के शुरू होने पर युवाओं से अपील की थी कि "आप" भारत के इतिहास में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है, क्योंकि यह ईमानदार और शिक्षित लोगों की पार्टी है। आप देश में कहीं भी रहते हैं, अगर आपके अंदर भारतीय राजनीति को बदलने और भारत को दुनिया का नंबर-1 देश बनाने की उत्साह है, तो यह फैलोशिप कार्यक्रम आपके लिए एक स्वर्णिम अवसर है।

इस 11 महीने के कार्यक्रम का उद्देश्य देश के युवाओं को योग्यताओं से संपन्न करना है, ताकि वह अपनी आवाज बुलंद कर सकें, अपनी समस्याओं के लिए समाधान खोज सकें और चुनाव का नजदीक से अनुभव सकें। ये फेलोज पार्टी के घोषणा पत्र, संचार रणनीति और देशभर में राजनीतिक प्रचार में पार्टी नेतृत्व के साथ काम करेंगे। यह फेलोशिप प्रभावी अनुभव और समान विचारधारा वाले लोगों के साथ नेटवर्किंग का अवसर प्रदान करेगी।

आम आदमी पार्टी ने फेलोज का स्वागत करते हुए कहा कि भारत का युवा एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है, जो उन रास्तों को निर्धारित करेगी, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए विकसित होंगे। इस महत्वपूर्ण संदर्भ में आगे आएं और अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दें, जो 1 बिलियन से अधिक भारतीयों की आकांक्षाओं को प्रोत्साहित करता है और देश के हर कोने को महत्वपूर्ण आवाज देता है।


फेलोशिप के रूप में आपको विकास और सार्वजनिक कल्याण को आकार देने और सभी नागरिकों को शक्तिशाली बनाने के लिए मंत्रणा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह फेलोशिप फेलोज की विशेषताओं को बढ़ावा देगी और कटिंग-एज राजनीतिक को रिसर्च करने और प्रोजेक्ट लीड करने की क्षमता को ताकत देगी। जिससे कि वह अपने शोध और तार्किक सोच के कौशल का उपयोग करके उन मुद्दों पर प्रभावशाली प्रचार करें जो आज उनके और राष्ट्र के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed