फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap Scared to see defeat in Lok Sabha says manoj tiwari

आप-कांग्रेस में गठबंधन नहीं होने पर भाजपा ने कसा तंज, लोकसभा में हार देख डरी केजरीवाल सरकार

Sat, 19 Jan 2019 05:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 19 Jan 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
aap Scared to see defeat in Lok Sabha says manoj tiwari
मनोज तिवारी - फोटो : amar ujala

आप के लोकसभा चुनाव 2019 में दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की सभी सीटों पर अकेले उतरने की घोषणा पर दिल्ली भाजपा ने तंज कसते हुए प्रतिक्रिया दी है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र के आधार पर लड़ेगी। आप आगामी चुनाव में अपनी हार को लेकर इतनी डरी हुई है कि अकेले चुनाव लड़ने के बजाय कांग्रेस के साथ गठबंधन की हर कोशिश में लगी हुई थी। अब यह कोशिश नाकाम हो गई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप के आधिकारिक बयान कि वह अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी, पर अंगूर खट्टे हैं की कहावत सटीक बैैठती है। केजरीवाल ने दिल्ली में विकास कार्यों को छोड़कर केवल आरोप-प्रत्यारोप झूठ व दुष्प्रचार की राजनीति कर जनता को गुमराह किया है। इसे लेकर दिल्ली की जनता के बीच आक्रोश है और वह उसका जवाब आगामी लोकसभा चुनाव में देने के लिए तत्पर है। केजरीवाल ने चुनाव में जितने भी वायदे किए थे, सत्ता में आने के बाद उनमें से एक भी पूरा नहीं किया।
विज्ञापन


उधर, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा के डर से सभी विरोधी दल एक होने के लिए आतुर दिख रहे हैं। इसी कड़ी में आप दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। अतिमहत्वाकांक्षा के कारण दोनों दलों में यह अनैतिक गठबंधन नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हित के लिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया, जिसे लेकर वह चुनाव में जनता के बीच पार्टी का पक्ष रख सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed