फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP says, political person should be out from sports authority

AAP ने IPL पर चुप्पी तोड़ी, खेला बड़ा चुनावी दांव

Sat, 29 Mar 2014 01:38 AM IST
Updated Sat, 29 Mar 2014 01:38 AM IST
विज्ञापन
AAP says, political person should be out from sports authority

आम आदमी पार्टी (आप) ने पहली बार आईपीएल विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। पार्टी का मानना है कि राजनेताओं की गैरजरूरी दखल से आज क्रिकेट के साथ देश के सभी खेल बदनाम हो रहे हैं।

विज्ञापन


लिहाजा खेल प्राधिकरणों में खेल जगत से जुड़े लोगों की नियुक्ति होनी चाहिए। पार्टी ने मैच फिक्सिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप का स्वागत किया है।
विज्ञापन


पार्टी नेता राहुल मेहरा ने कहा कि खेल प्राधिकरणों पर नेताओं ने कब्जा कर रखा है। इससे क्रिकेट समेत सभी खेलों में भ्रष्टाचार चरम पर है।

75 % स्पोर्टस् पर्सन नियुक्त करने की दलील

AAP says, political person should be out from sports authority

भ्रष्टाचार की वजह से ही 2012 में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन ने पहली बार भारतीय ओलंपिक संघ पर प्रतिबंध लगाया। मेहरा ने कहा कि फिलहाल हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, मुंबई में शरद पवार, जम्मू कश्मीर में फारूख अब्दुल्ला, यूपी में राजीव शुक्ला और दिल्ली में अरुण जेटली काफी समय से क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े हुए हैं। इन सभी पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं।

आप नेता ने बताया कि ऐसे हालात से छुटकारा दिलाने के लिए आप का वादा है कि बीसीसीआई को आरटीआई के दायरे में लाया जाएगा, जिससे इसे जिम्मेदार बनाया जा सके।

वहीं, खेल प्राधिकरणों के 75 फीसदी पदों पर उस खेल से जुड़ी शख्सियत की नियुक्ति हो। खेल प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार रोकने केलिए कानून बनाया जाएगा। फिर भी अगर कोई खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed