फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP says It is big victory to dismiss office of profit case in Rogi Kalyan Samiti

लाभ का पद मामला खारिज किए जाने को आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत बताई, दागे 4 सवाल

Fri, 26 Oct 2018 04:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 26 Oct 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
AAP says It is big victory to dismiss office of profit case in Rogi Kalyan Samiti
पेशी के लिए जाते सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों को बड़ी राहत मिली है। रोगी कल्याण समितियों में अध्यक्ष के पद पर होते हुए लाभ के पद वाले मामले को खारिज कर दिया गया है। इसे आम आदमी पार्टी ने अपनी जीत बताया है। हालांकि, यह भी कहा है कि फैसला आने में देरी हुई। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मीडिया सलाहकार नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट किया। उन्होंने आश्चर्य जताया कि फर्जी शिकायत खारिज करने के चुनाव आयोग की सिफारिश पर आदेश जारी करने में राष्ट्रपति कार्यालय को चार महीने का वक्त लग गया। जबकि 20 विधायकों को अयोग्य घोषित करने में 24 घंटे भी नहीं लगे थे। पार्टी का कहना है कि रोगी कल्याण समिति में लाभ का पद मामला फर्जी निकला। विधायकों के काम में बाधा पहुंचाने के लिए इस तरह की शिकायत की गई थी। कई अस्पतालों से जुड़ी रोगी कल्याण समितियों के प्रमुखों के रूप में नियुक्ति के बाद विधायकों पर लाभ के पद पर होने का आरोप लगा था।  

विज्ञापन

 
परेशान करने के लिए दो साल तक मामले को उलझाया
वरिष्ठ नेता और उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि रोगी कल्याण समिति में जिन विधायकों की जिम्मेदारी लगाई गई थी, उनका दूर-दूर तक ऑफिस ऑफ प्रॉफिट से कोई लेना-देना ही नहीं है। रोगी कल्याण समिति एक एनजीओ की तरह काम करता है। ये अस्पताल के प्रबंधन से जुड़ा है। इसके बावजूद विधायकों को परेशान करने की नियत से दो साल तक चुनाव आयोग में मामले को उलझाकर रखा गया। आप के खिलाफ किस तरह साजिश हो रही है ये हमें समझना पड़ेगा।  
विज्ञापन


 सवाल भी दागेे
1. रोगी कल्याण समिति के मामले में आम आदमी पार्टी के 27 विधायकों के खिलाफ झूठी शिकायत किसकी साजिश थी ? 
2. क्या आप को बदनाम करने और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की छवि नुकसान पहुंचाने के लिए दो साल तक मामले को उलझाया गया ? 
3. आप के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भ्रामक शिकायत उन्हें परेशान करने की नीयत से थी ? 
4. क्या आप को बदनाम करने की नियत से बार-बार झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, ताकि पार्टी इन्हीं सब गतिविधियों में फंसी रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed