हर महीने दिल्ली में सुंदरकांड कराएगी आप, यूजर्स बोले- किस चक्कर में पड़ गए भाई?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली चुनाव के दौरान जिस तरह भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच हनुमान जी को लेकर जंग छिड़ी उसके बाद अब सत्ताधारी आप पीछे हटने के मूड में नहीं है। जहां चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तमाम टीवी चैनलों में इंटरव्यू के दौरान हनुमान चालीसा पढ़ी, वहीं अब उनकी पार्टी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हर महीने सुंदरकांड का पाठ कराएगी।
इसकी पुष्टि खुद पार्टी के विधायक और प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने की। उन्होंने एक ट्वीट में सूचित किया कि अब हर महीने के पहले मंगलवार को सुंदर कांड का पाठ अलग-अलग इलाकों में किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : भाजपा बोली, हनुमान जी के साथ श्री राम की भी पूजा करें अरविंद केजरीवाल
इसके साथ ही उन्होंने पहले सुंदरकांड पाठ का निमंत्रण भी दिल्लीवासियों को दे दिया है। उन्होंने बताया कि आज यानी 18 फरवरी को चिराग दिल्ली के प्राचीन शिव मंदिर में शाम 4.30 बजे पहला सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया गया है। मंदिर चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के नजदीक है।
बता दें कि सौरभ भारद्वाज के इस पोस्ट के बाद उनके तमाम फॉलोअर्स ने उन्हें शिक्षा, संविधान सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए काम करने को कहा। लोग कह रहे हैं कि आप राजनीति बदलते-बदलते खुद ही बदल गए। लोगों ने ये भी लिखा है कि किस चक्कर में पड़ गए भाई?
हर महीने के पहले मंगलवार को सुन्दर कांड का पाठ अलग अलग इलाकों में किया जाएगा।
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) February 18, 2020
निमंत्रण- सुन्दर काण्ड
शाम 4:30 बजे
18 फरवरी, मंगलवार
प्राचीन शिव मंदिर, चिराग दिल्ली
(निकट चिराग दिल्ली मेट्रो स्टेशन गेट नo1) pic.twitter.com/CwGAXzAW5r
dharam ke chakkar me hi log BJP se bhag rahey hain...I dont know who has advised you to do this...let religion a private affair...seems you got into trap of BJP..Sad to see this, rajniti badlane ke chakkar me AAP khud hi badal gaye
— Ajay Srivastava (@Ajeyalways) February 18, 2020
Sir plz education par focas Kate ye sab na kare .🎓
— amit patel🇮🇳 (@_patelamit) February 18, 2020
Socha tha kya - kya karne chale gaye !
— Official_NimbuMirchi (@raka56351870) February 18, 2020
Kis chalkar mei padd gye bhai ? We didn’t chose you for all this
— backstroke (@aapsur) February 18, 2020