फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap said that two men already died who cbi is searching for

सत्येंद्र जैन के घर जिन दो लोगों का पता लगाने पहुंची CBI, उनकी हो चुकी है मौत

Tue, 20 Jun 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 20 Jun 2017 09:43 AM IST
सार

सत्येंद्र जैन के साथ खड़ी आप 
- सीबीआई की कार्रवाई के बाद पार्टी ने दी सिलसिलेवार ढंग सफाई
- पार्टी ने लेटर जारी कर सभी आरोपों को गलत बताया
अमर उजाला ब्यूरो      

विज्ञापन
aap said that two men already died who cbi is searching for
सतेन्द्र जैन

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। पार्टी का कहना है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने जैन पर मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। हकीकत में उनका इससे कोई लेनादेना नहीं है।
विज्ञापन


इस बारे में सीबीआई के जैन के आवास पर पहुंचते ही पार्टी ने एक पर्चा जारी किया। इसमें सिलसिलेवार ढंग से जैन का पार्टी ने बचाव किया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि जैन पर आरोप है कि उनके यहां 2010 से काम करने वाले दो शख्स कोलकाता के हवाला कारोबारियों से फोन पर बात करके हवाला के पैसे भेजते थे।
विज्ञापन


लेकिन हकीकत में दोनों दुनिया में नहीं है। भाजपा ने दो मनगढ़ंत नाम पेश कर दिए हैं। सत्येंद्र जैन ने कई बार कहा है कि इन दोनों को सामने लाया जाए, लेकिन भाजपा की सीबीआई व इन्कम टैक्स इन्हें पेश नहीं कर सकती है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं 2010-2016 के बीच जिस नंबर से फोन करने की बात कही जा रही है, उस नंबर पर कभी एसटीडी कॉल की सुविधा नहीं थी। वहीं, यह नंबर 2014 से बंद पड़ा है। 2010-2014 तक भी कोलकाता बात नहीं हुई है।

अरबों के घोटालों पर नहीं जा रहा ध्यान

aap said that two men already died who cbi is searching for
मनीष सिसोदिया - फोटो : SELF

इसके अलावा आयकर विभाग का कहना है कि चार लोगों ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ गवाही दी है। हकीकत में चारों गवाही झूठी और दबाव डालकर ली गई है। पार्टी के मुताबिक, साफ है कि भाजपा सीबीआई व आयकर विभाग का बेजा इस्तेमाल कर रही है।      

माल्या, पनामा, व्यापम, डीडीसीए, आईपीएल समेत अन्य अरबों के इन घोटालों से देश का ध्यान हटाने का एक ही यंत्र है रोजाना एक आप नेता के यहां सीबीआई भेज दो।- मनीष सिसोदिया, उपमुख्यमंत्री      

आप को छोड़ सब पर खामोश है सीबीआई 
माल्या 9 हजार करोड़, शिवराज व्यापम, वसुंधरा, आईपीएल, रमन सिंह, पनामा पेपर, 31 फीसदी केंद्र के मंत्री आरोपी, लेकिन सीबीआई सब पर खामोश है। इसकी जगह इसे आप नेताओं को बदनाम करने का काम मिल गया है।- संजय सिंह, वरिष्ठ नेता      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed