फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP said India identity is not with Godse but with Gandhi on heads of state visiting Rajghat delhi

G20 Summit: राष्ट्राध्यक्षों के राजघाट जाने पर आप ने कसा तंज, कहा- भारत की पहचान गोडसे से नहीं, गांधी से है

Sun, 10 Sep 2023 04:50 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 10 Sep 2023 04:50 PM IST
सार

जी20 शिखर सम्मेलन में आए राष्ट्राध्यक्षों ने राजघाट पहुंकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसे लेकर आप ने तंज कसते हुए कहा कि  दुनिया में भारत की पहचान गोडसे से नहीं, बल्कि महात्मा गांधी से है।
 

विज्ञापन
AAP said India identity is not with Godse but with Gandhi on heads of state visiting Rajghat delhi
आप नेता संजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। जी-20 शिखर सम्मेलन में आए राष्ट्राध्यक्षों के राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पर भाजपा पर अप्रत्यक्ष तौर पर आम आदमी पार्टी ने तंज कसा है। आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की पहचान गोडसे से नहीं, बल्कि महात्मा गांधी से है।
विज्ञापन


आप नेता संजय सिंह ने दो अल-अलग ट्वीट में कहा कि पूरी दुनिया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आगे श्रद्धा से अपना सिर झुका लेती है। दरअसल पूरी दुनिया में भारत की पहचान अहिंसा है, बल्कि हिंसा नहीं। ये बात कट्टरपंथियों को समझने की जरूरत है। नफरत की बुनियाद पर दुनिया का कोई मुल्क आगे नहीं बढ़ सकता। लिहाजा हिंसा से विनाश और अहिंसा से विकास मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कुछ दिन पहले इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की चर्चा पर भी भाजपा पर हमला बोला था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया बनने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का नाम बदलने पर उतारू हो गए हैं, क्योंकि वह इंडिया गठबंधन से डरते हैं। वहीं, उन्होंने कहा था कि भविष्य में गठबंधन का नाम भारत हो जाएगा तो क्या वह भारत का नाम बदल देंगे और वह भारत का नाम बीजेपी रख देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव का परिणाम आने के बाद भाजपा पर हमला बोला था। उस दिन उन्होंने कहा था कि यह परिणाम भाजपा की हार के संकेत है और इससे साबित हो रहा है कि लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन ही जीतेगा। भाजपा के पूरी ताकत लगाने के बावजूद लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन चुनाव नहीं जीत सकता। वर्ष 2024 में भाजपा व एनडीए सत्ता से बाहर हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed