फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap sacked minister kapil mishra comments on arvind kejriwal

कपिल मिश्रा का तंज, कहा- क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता के गोविंदा बन गए हैं केजरीवाल

Sat, 13 May 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 May 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
aap sacked minister kapil mishra comments on arvind kejriwal
kapil mishra - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा। केजरीवाल की तुलना क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता फिल्म से करते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल के ग्रह खराब चल रहे हैं। उनके झूठ अब काम नहीं आएंगे। सच से बचने के लिए झूठ बोल रहे हैं। ईवीएम का झूठ, हमलवार के बारे में झूठ और अब फोटो का झूठ। एक सच को छिपाने के लिए सौ झूठ। केजवाल के हर झूठ में 5 मिनट में पकड़ लेता हूं।      

विज्ञापन


बता दें कि बृहस्पतिवार देर रात आम आदमी पार्टी नेताओं ने कपिल मिश्रा की एक तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल किया था। मिश्रा तस्वीर में भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी के खाना खाते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर आप कार्यकर्ताओं ने कहा था कि तिवारी के साथ मिलकर मिश्रा आप को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं।  
विज्ञापन

    
इस पर शनिवार सुबह कपिल मिश्रा की मां ने जवाब दिया कि तस्वीर आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास के पिता के सम्मान समारोह की है। जिसमें खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री भी शामिल हुये थे। वहीं, कपिल मिश्रा ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें मनीष सिसोदिया, मनोज तिवारी, कपिल मिश्रा व कुमार विश्वास साथ-साथ दिख रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

  
कपिल मिश्रा ने बताया कि फिलहाल वह काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। इसलिये बापू की समाधि पर आ गया था। अन्ना ने एक बात सिखाई थी, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता है। शनिवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस हनुमान मंदिर में आशीर्वाद लेने जाऊंगा। 


मिश्रा ने दावा किया कि रविवार के खुलासे के बाद दिल्लीवासियों को बड़ा झटका लगेगा। बड़े भरोसे के साथ लोगों ने आम आदमी पार्टी सरकार को वोट दिया था। इसके टूटने पर लोगों में निराशा आयेगी। उन्होंने कहा कि वह पांच नेताओं की विदेश यात्राओं को ब्योरा सार्वजनिक हुये बिना अपना अनशन नहीं तोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed