फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's women wing came out in support of farmer

किसानों के समर्थन में उतरी आप की महिला विंग, मानव श्रृंखला बना किया प्रदर्शन

Thu, 03 Dec 2020 05:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 03 Dec 2020 05:50 AM IST
विज्ञापन
AAP's women wing came out in support of farmer
किसानों के समर्थन में... - फोटो : अमर उजाला

आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने बुधवार को कृषि कानूनों के विरोध में मानव श्रृंखला बना आईटीओ चौराहा पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला प्रदेश अध्यक्ष लेकर बूथ स्तर तक के महिला पदाधिकारियों ने विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों के संबंध में पास के गए तीनों कृषि कानूनों को काला व किसान विरोधी कानून बताया । आम आदमी पार्टी की महिला विंग की ओर से महिला विंग की प्रदेश प्रभारी सरिता सिंह ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता हैं। केंद्र के तीन काले कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई दिनों से सड़कों पर उतरा हुआ है। ऐसे में आखिर केंद्र सरकार किसानों से बात क्यों नहीं कर रही है और ऐसी क्या मजबूरी है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भाजपा की केंद्र सरकार अपना रुख साफ क्यों नहीं कर रही है, जब देश के किसी भी किसान ने इस कानून की मांग नहीं की तो यह काला कानून किसानों पर आखिर क्यों थोपा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पार्टी के महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने कहा कि पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली की सरहदों पर बैठा हुआ है और केंद्र सरकार से गुहार लगा रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य नेता किसानों की बात नहीं सुन रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी सांसद, विधायक व निगम पार्षद समेत अन्य कार्यकर्ता किसानों के संघर्ष के साथ हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि जल्द से जल्द  किसानों की बात सुनी जाए और उनकी मांगे मानी जाए। किसान विरोधी कानून जबरदस्ती किसानों पर थोपे जा रहे हैं, जिसके कारण देश में आंदोलन खड़ा हो गया है। ऐसे में तीनों काले कानूनों को जल्द से जल्द वापस लेना चाहिए। 


उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान देश के हर नागरिक को अपने हक के लिए लड़ने का अधिकार देता है। ऐसे में देश का किसान भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लेती तब तक आम आदमी पार्टी का आंदोलन भी इसी प्रकार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed