{"_id":"58c16ecb4f1c1bd87edc4564","slug":"aap-s-nri-supporter-asks-kejriwal-to-plan-delhi-for-london","type":"story","status":"publish","title_hn":"AAP के इस एनआरआई समर्थक ने केजरीवाल से पूछी दिल्ली को लंदन बनाने की प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AAP के इस एनआरआई समर्थक ने केजरीवाल से पूछी दिल्ली को लंदन बनाने की प्लानिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 10 Mar 2017 09:53 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कभी आम आदमी पार्टी (आप) का प्रचार करने दिल्ली आए लंदन निवासी जय नाथ मिश्रा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखा है। 60 सालों से लंदन में रह रहे जयनाथ मिश्रा ने केजरीवाल के उस बयान पर चुटकी ली है जिसमें उन्होंने दिल्ली को लंदन बनाने की बात कही थी।
विज्ञापन
मिश्रा ने केजरीवाल से इसकी कार्ययोजना की जानकारी भी मांगी है। जय नाथ मिश्रा ने लिखा है कि सितंबर 2013 के विधान सभा चुनाव से तीन महीने पहले वह दिल्ली आए थे।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल के साथ मंच भी साझा किया था लेकिन पिछले ढाई सालों में उनका भरोसा केजरीवाल से उठ गया है। बकौल जयनाथ मिश्रा, ढाई सालों में पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।
विज्ञापन
यहां तक कि चंदा देने वालों की लिस्ट वेबसाइट से हटा ली। अब एमसीडी चुनाव नजदीक आने पर केजरीवाल दिल्ली का लंदन जैसा बनाने का बयान दे रहे हैं। मिश्रा के मुताबिक, 60 सालों से लंदन में रहते हुए उन्होंने समझा है कि विकास किसी जादू की छड़ी से नहीं होता।
विकास के लिए कारगर योजना जरूरी है। ऐसे में केजरीवाल का बयान चुनावी मोहरे से ज्यादा नहीं है। उन्होंने सवाल किया है कि ऐसे कौन से कदम उठाए जाएंगे, क्या नीतियां अपनाई जाएंगी और क्या फैसले लिए जाएंगे जिससे की दिल्ली सिर्फ एक साल में लंदन जैसी बन जाएगी?