फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's leader Somnath Bharti faces molestation charge.

छेड़छाड़ के आरोप में फंसे सोमनाथ

Wed, 01 Oct 2014 04:53 PM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 04:53 PM IST
विज्ञापन
AAP's leader Somnath Bharti faces molestation charge.

दिल्ली पूर्व कानून मंत्री व आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता सोमनाथ भारती की मुश्किलें नये सिरे बढ़ने वाली हैं। खिड़की एकसटेंशन इलाके में विदेशी महिलाओं से छेड़छाड़ मामले में सोमनाथ सहित 11 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर कर दी गई है।

विज्ञापन


सोमनाथ भारती पर दिल्ली में आप सरकार के रहते देर रात खिड़की एक्सटेंशन इलाके में भीड़ के साथ जाकर रेड डालने वफ्रिकी महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप है। मामला 19 जनवरी का है।
विज्ञापन


उनके मुताबिक वहां देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी, इलाके का जनप्रतिनिध होने के नाते वह देर रात दौरे पर निकले थे। लेकिन इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई। तब देर रात ही सोमनाथ की एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से इसी मामले पर काफी तीखी बहश भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमनाथ पर भी लगते रहे हैं संगीन आरोप

AAP's leader Somnath Bharti faces molestation charge.

खिड़की एक्सटेंशन मामले के आरोपी आप नेता सोमनाथ भारती पर पहले भी संगीन आरोप लगते रहे हैं। उन पर आरोप था कि राजनीति में आने में वह खुद भी एक ऐसी टेक फर्म के हिस्सा थे, जो वेबसाइट के जरिए स्पैम मेल भेजकर लोगों से पैसे ऐंठती थी।

हालांकि, मामले में सफाई देते हुए भारती ने कहा ‌था कि इस गलत धंधे के पीछे फर्म के ही एक एसोसिएट का हाथ था और जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

यह फर्म 2003-04 में दिल्ली के मालवीय नगर में टॉपसाइट्स नाम चलती थी। यह topsites.us डायरेक्टरी से डाटा कॉपी करती थी और मालवीय नगर के दफ्तर से लोगों को फर्म की ओर से फोन या ई-मेल किया जाता था।

इसको लेकर एक अमेरिकी वकील डैन बलसैम ने केस भी किया था। तब फर्म ने उन्हें 24 स्पैम मेल्स के बाद यह मुकदमा दायर किया था। जिनके खिलाफ मुकदमा किया गया उनमें टॉपसाइट्स की ओर से भारती का नाम भी शामिल था। बाद में फर्म ने बलसैम को 5000 डॉलर देकर आउट ऑफ कोर्ट सेटलमेंट कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed