फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP's intelligence system will check and stop vote bank breach

दिल्ली विधानसभा चुनावः वोट बैंक में सेंधमारी रोकेगा आप का खुफिया तंत्र

Fri, 07 Feb 2020 07:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 07 Feb 2020 07:15 AM IST
विज्ञापन
AAP's intelligence system will check and stop vote bank breach
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

चुनाव प्रचार थमने के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अपने वोट बैंक की सेंधमारी रोकने पर है। पार्टी ने दिल्ली के सभी 272 वार्ड में एक-एक टीम तैनात की है। खुफिया कैमरों से लैस टीमें अपने इलाकों में शराब और पैसा बांटने वालों का स्टिंग करेंगी। 

विज्ञापन


पार्टी ने मोबाइल और व्हाट्सएप नंबर 9355015501 जारी किया है। अपील की है कि इस तरह की कोई गड़बड़ी दिखने पर दिल्लीवासी इस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं। वहीं, भाजपा सांसदों के दिल्ली विधानसभा क्षेत्रों में रुकने के बारे में आप ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव में अपना अंतिम हथकंडा अपना रही है। शिकायतें मिल रही हैं कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए शराब और पैसा बांटा जा रहा है। इस पर नजर रखने के लिए पार्टी ने 272 टीमें बनाई हैं। कैमरे व मोबाइल की मदद से सभी टीमें अपने इलाके में स्टिंग करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भाजपा के 240 सांसद अलग-अलग विधानसभाओं में रुक रहे हैं। इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि प्रचार खत्म होने के बाद नेताओं से लेकर सांसद व मंत्री तक विधानसभा में तब तक नहीं रह सकता जब तक कि वह खुद दिल्ली का निवासी ना हो। संजय सिंह ने बताया कि इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है। मांग की है कि ऐसे जनप्रतिनिधियों पर कार्रवाई की जाए।


संजय सिंह गुनहगार हैं तो 20 साल के लिए जेल में डाल दो : केजरीवाल
आप सांसद संजय सिंह के पीएफआई से कथित संबंध होने के आरोप पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यदि संजय सिंह गुनहगार हैं तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उनको गिरफ्तार करे और उन्हें 20 साल के लिए जेल में डाल दे। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईडी अपना काम नहीं कर कर रही है। अमित शाह ईडी से राजनीति करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान से पहले तक देखते जाइए क्या-क्या आरोप लगाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed