फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap released report card of Udit Raj

आप ने जारी किया उदित राज का रिपोर्ट कार्ड, भाजपा सांसद ने दी केजरीवाल को बहस की चुनौती

Thu, 18 Apr 2019 05:43 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 18 Apr 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
aap released report card of Udit Raj
Udit Raj - फोटो : फाइल फोटो

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को उत्तरी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद उदित राज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया। पांच साल का रिपोर्ट कार्ड जारी कर पार्टी ने आरोप लगाया है कि सांसद उदित राज की दिलचस्पी अपने लोकसभा के विकास कार्यों में नहीं रही। वहीं, दिल्ली को पूर्ण राज्य दिलाने के लिए भी भाजपा सांसद ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन


पार्टी का आरोप है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में सांसद उदित राज ने आदर्श ग्राम योजना के तहत उत्तरी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के 4 गांव को गोद लिया था। इसमें जौंती गांव, खामपुर, सलाहपुर माजरा और बुधनपुर माजरा शामिल हैं। इन गांवों को आदर्श गांव के तौर पर विकसित करने का भाजपा ने दावा किया था। लेकिन बीते पांच साल में गांवों में बुनियादी सुविधाओं तक का विकास नहीं हो सका। इसी तरह पूरी लोकसभा में कुछ खास भाजपा सांसद ने नहीं किया। 
विज्ञापन


आप का कहना है कि 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली को पूर्ण राज्य देने का वायदा किया था। बतौर दिल्ली के प्रतिनिधि दूसरे सांसदों की तरह उदित राज ने भी इस दिशा में कोई काम नहीं किया। भाजपा सांसद ने न तो इसके लिए एक बार भी संसद में आवाज उठाई और न ही अपने वरिष्ठ नेताओं से इस बारे में बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उदित राज ने दी मुख्यमंत्री को बहस करने की चुनौती

aap released report card of Udit Raj
उदित राज

उदित राज ने रिपोर्ट कार्ड को झूठा ठहराते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को खुली चुनौती दी है कि केजरीवाल अपने 9 विधायक और उनके कार्यों का पूरा ब्योरा एक साथ सार्वजनिक करें। उन्होंने कहा कि नरेला में मेट्रो, किराड़ी में जाम और घेवरा इलाके में अब तक जमीन का अधिग्रहण न होना दिल्ली सरकार का रवैया है। उन्होंने कहा कि वे पहले भी कई बार आप और दिल्ली के मुख्यमंत्री को सार्वजनिक मंच पर आकर बहस करने की चुनौती भी दे चुके हैं। 

उन्होंने बताया कि आदर्श गांव के तहत उन्होंने जौंती, खामपुर, बुढनपुर और सलाहपुर माजरा गांव गोद लिया था। पूरे कार्यकाल में सांसद निधि के जरिए उन्होंने 332 विकास कार्य कराए हैं। सांसद निधि के 37.5 में से 26.41 करोड़ रुपये विकास कार्य में खर्च कर चुके हैं। जौंती गांव में 15 करोड़ की लागत से मुख्य द्वार का निर्माण, महिला एवं पुरुष शौचालय एवं स्नानघर का निर्माण, 3 हाई-मास्ट एवं एलईडी लाइट, 2 करोड़ की राशि से फिरनी रोड का निर्माण, सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 10 लाख रुपये का आरओ सिस्टम लगाया। 35 वर्षों से 50 बेड का अस्पताल बनाने के लिए जमीन खाली पड़ी थी, पहली बार इस अधूरे कार्य को पूरा करने की शुरुआत की।

वर्षों से कंझावला से कुतुबगढ़ तक सड़क के बीच में पेड़ खड़े थे जिससे सैकड़ों मौतें हो गईं। एक करोड़ 8 लाख रुपये  पीडब्लूडी से वन विभाग को दिला कर 191 पेड़ कटवाए। युवाओं के लिए शानदार स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का निर्माण लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से सांसद निधि से कराया। 2 सालों में 100 से अधिक महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जौंती व झीमरपुरा पार्क में 17 लाख की लागत से 2 ओपन जिम लगाए। खामपुर में एयरपोर्ट ऑथोरिटी से 40 लाख राशि से गलियों एवं नालियों का विकास कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed