AAP ने दिखाया नेता का आपत्तिजनक वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने एक ऐसा वीडियो जारी किया है जो नई दिल्ली म्यूनिसिपल कार्पोरेशन (एनडीएमसी) और भारतीय जनात पार्टी के बड़े नेता को गंभीर संकट में डाल सकती है। आप के मीडिया सेल द्वारा जारी इस वीडियो में दिखाया गया है एनडीएमसी के वाइस चेयरमैन और पूर्व एमएलए करन सिंह तंवर सार्वजनिक तौर पर एक महिला से आपत्तिजनक व्यवहार कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी का कहना है कि तंवर ने न सिर्फ उस महिला से अभद्र व्यवहार किया बल्कि उसे धमकी दी कि वह उसका नामोनिशान मिटा देंगे। आप का कहना है कि पुलिस भी इस मामले में महिला का साथ नहीं दे रही है। महिला ने बुधवार को नारायणा पुलिस थाने में इस मामले की लिखित शिकायत की जिसके चार दिन बाद भी एसएचओ ने एफआईआर दर्ज नहीं की है।
आप ने वीडियो जारी कर भाजपा से सवाल पूछा है कि...
- क्या यही है भाजपा का महिला सुरक्षा का नारा है जिसके आधार पर वह महिला सशक्तिकरण की बात कर रही है?
- क्या इस गंभीर आरोप के बाद भी तंवर को एनडीएमसी में अपने पद पर बने रहना चाहिए?
- क्या तंवर को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए?
महिला को है जान का खतरा!
साथ ही पार्टी ने दिल्ली पुलिस को केंद्र सरकार के दबाव में काम न करने की हिदायत देते हुए तंवर सहित उन लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही है जिनका नाम पीड़ित महिला ने अपनी लिखित शिकायत में दिया है।
पार्टी ने प्रेस को भेजे अपने वक्तव्य में कहा है कि महिला ने लिखित में पुलिस को बताय है कि सबके सामने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया, उसे धमकी दी गई और चांटा मारा गया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि वह अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है और उसे डर है कि उसपर हमला भी हो सकता है।
आप ने यह भी आरोप लगाया है कि पिछले छह महीने से दिल्ली पुलिस केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है जो इस मामले में भी साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि आप के इस वीडियो और आरोप के जवाब में बीजेपी के किसी नेता ने अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
नीचे देखिए आप के मीडिया सेल द्वारा जारी पूरा वीडियो...