फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP released fourth list, new faces on three seats.

AAP ने तीन नये चेहरों पर लगाया दांव

Sun, 21 Dec 2014 09:06 AM IST
Updated Sun, 21 Dec 2014 09:06 AM IST
विज्ञापन
AAP released fourth list, new faces on three seats.

आम आदमी पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में दो पूर्व विधायकों समेत कुल छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही पार्टी अब तक 51 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। चांदनी चौक, राजौरी गार्डन और सीलमपुर से इस बार नए चेहरे उतारे गए हैं। चौथी सूची में भी अरविंद केजरीवाल के सीट की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन


लोकसभा उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने से इनकार कर रही पार्टी ने चौथी सूची में पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से मैदान में उतर चुके जरनैल सिंह को राजौरी गार्डन से मौका दिया है। वहीं, कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुई अलका लांबा को पार्टी ने चांदनी चौक सीट से मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथी सूची में आप ने अपने दो पूर्व विधायकों अखिलेशपति त्रिपाठी व महेंद्र यादव उनके मौजूदा सीटों पर ही टिकट दिया है। बताते चले कि कुछ समय पहले तक पार्टी ने दोनों के नामों को काटने की आशंका जताई थी।

वहीं रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से उम्मीदवार बनाया गया है, वर्ष 2013 में हुए चुनाव में वह इसी सीट से चुनाव लड़े थे।

कहां से किसको मिला टिकट

AAP released fourth list, new faces on three seats.

उम्मीदवारों के नाम---------------------विधानसभा क्षेत्र
अखिलेशपति त्रिपाठी-----------------मॉडल टाउन
महेंद्र यादव---------------------------विकासपुरी
रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र सहरावत----------बिजवासन
जरनैल सिंह---------------------------राजौरी गार्डन
अलका लांबा---------------------------चांदनी चौक
हाजी इशराक (भूरे भाई)----------------सीलमपुर

कोर्ट ने भेजा केजरीवाल को नोटिस

AAP released fourth list, new faces on three seats.

लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान विवादित टिप्पणी करने के मामले कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजते हुए 13 अप्रैल 2015 को तलब किया है। चुनाव के दौरान उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट की तहरीर पर उनके खिलाफ मुसाफिरखाना कोतवाली में लोक प्रतिनिधित्व कानून के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ था।

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार में आए केजरीवाल की टिप्पणी के मामले में शहर स्थित मुंसिफ कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। आरोप है कि एक सभा में उन्होंने भाजपा व कांग्रेस को वोट देने वाले को गद्दार कहा था।

उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट प्रेमचंद्र की तहरीर पर मुसाफिरखाना कोतवाली पुलिस ने केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय भेज दी थी। चार्जशीट का संज्ञान लेकर न्यायिक दंडाधिकारी दुर्गेश पांडेय ने नोटिस जारी करते हुए अरविंद केजरीवाल को 13 अप्रैल 2015 को तलब किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed