फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP reacts on BJP clean-up campaign invitation.

'मंत्रियों के झाड़ू लगाने से पहले बिखेरा जा रहा है कूड़ा'

Tue, 30 Sep 2014 04:03 PM IST
Updated Tue, 30 Sep 2014 04:03 PM IST
विज्ञापन
AAP reacts on BJP clean-up campaign invitation.

आम आदम पार्टी ने भाजपा की ओर से स्वच्छ भारत मिशन में सहयोग देने के निमंत्रण पर करारा जवाब दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री वैंकया नायडू को पत्र लिखकर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन


पार्टी के मुताबिक 'ऐसा कौन भारतीय होगा जो स्वच्छ भारत नहीं चाहेगा? हर आदमी चाहता है कि चारों तरफ सफाई हो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अखबारों में खबरें छप रही हैं कि कुछ मंत्रीगण अखबारों में फोटो खिंचवाने के लिए झाड़ू लगा रहे हैं।'
विज्ञापन


आप ने आरोप लगाया है कि सड़कों पर झाड़ू लगा रहे भाजपा सरकार के मंत्री साफ-सुथरी जगह पर झाड़ू लगा रहे हैं। आप ने पत्र में लिखा है कि 'झाड़ू लगा रहे मोदी के मंत्रियों के पीछे जानबूझकर सड़कों पर कूड़ा बिखेरा जाता है, फिर वो झाड़ू लगाते हैं,  फोटो खिंच जाती है और अखबारों में छप जाती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के झाड़ू लगाने पर भी उठाया सवाल

AAP reacts on BJP clean-up campaign invitation.

आप ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि मंत्रियों के झाड़ू लगाने या‌ फिर प्रधानमंत्री के झाड़ू लगाने से देश में सफाई नहीं होगी। आप ने पत्र में चार सवाल उठाते हुए कि कहा है कि '2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री वाल्यमीकि सदन में झाड़ू लगाएंगे। ये अच्छी बात है, पर यह तो प्रतीकात्मक है। इस बात से प्रेरणा मिल सकती है, पर इससे देश साफ नहीं होगा।'

साथ ही आप के मुताबिक, '2 अक्टूबर को वीआईपी लोग कुछ मिनट में सफाई करके अपने-अपने घर चले जाएंगे, पर असल में सफाई तो सफाईकर्मियों को ही करनी होगी, जिसके‌ लिए भाजपा कुछ नहीं कर रही है।'

आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के साशन में सफाईकर्मियों का जमकर शोषण हो रहा है। ठेकेदार सफाईकर्मियों से छोटे-छोटे कामों के‌ लिए रिश्वत की मांग करते हैं। उन्हें मिलने तन्‍ख्वाह में मिलने वाले 10000 रुपये में से 4000 ही रुपये दिए जाते हैं। उन्हें समय पर न तो छुट्टी मिलती है, न पैसे। ऐसे में वीआईपी लोगों के झाड़ू लगाने से देश साफ नहीं होगा।

झाड़ू को लेकर साधा निशाना

AAP reacts on BJP clean-up campaign invitation.

इसी मौके पर आप ने सफाईकर्मियों के बहाने भाजपा पर अपने चुनाव निशान झाड़ू के पर फोकस करने को लेकर निशाना भी साधा है। पार्टी ने लिखा है‌ कि 'भाजपा ने भी झाड़ू उठा ली है, ये अच्छी बात है। हमने तो चुनाव निशान ही झाड़ू रखा है'

सफाईकर्मियों के बहाने ही आप ने भाजपा पर भ्रष्टाचार खत्म करने में असफल रहने का भी आरोप लगाया है‌। पार्टी ने कहा है कि 'सफाई के नाम पर नगर निगमों में करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन भ्रटाचार की वजह से इसका वाजिब इस्तेमाल नहीं हो पाता। भारत को साफ करने के लिए इस भ्रटाचार को मिटाना होगा।'

इसी के साथ पार्टी ने भरोसा दिलाया कि वह केवल 2 अक्‍‌टूबर ही नहीं उसके बाद भी सफाई अभियान में लगी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed