फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP: Ramesh Bidhudi is a criminal leader.

'आप' ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा बिधूड़ी आपराधिक नेता

Thu, 08 Jan 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Jan 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
AAP: Ramesh Bidhudi is a criminal leader.

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी पर हमलावर रही आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को एक बार फिर निशाना साधा। पार्टी का कहना है कि बिधूड़ी पर दस एफआईआर दर्ज हैं।

विज्ञापन


इससे साफ होता है कि उनकी पृष्ठिभूमि आपराधिक है। पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि क्या बिधूड़ी जैसे लोगों के सहारे राजनीति करना चाहते हैं। तुगलकाबाद मामले में पार्टी ने बिधूड़ी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन


आप नेता आशुतोष ने मीडिया को बताया कि दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी के खिलाफ  दस एफआईआर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, भारतीय पुरातत्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अदालत में दाखिल एक शपथ पत्र में कहा है कि बिधूड़ी ने एएसआई की जमीन हड़पी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीडीए के वरिष्ठ अधिकारी ने भी बिधूड़ी के भतीजे के  खिलाफ अतिक्रमण के मामले में दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। आशुतोष ने सवाल किया कि क्या भाजपा को जानकारी है कि बिधूड़ी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। दस-दस एफआईआर होने के बावजूद भाजपा ने बिधूड़ी को लगातार आगे क्यों किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed