{"_id":"6908d6429f2618dddd0f955f","slug":"aap-protests-against-the-closure-of-mohalla-clinics-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-110920-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
भाजपा पर दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मोहल्ला क्लीनिकों के बंद होने के विरोध में सोमवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कालकाजी के गोविंदपुरी स्थित क्लीनिक के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस मौके पर कोंडली विधायक कुलदीप कुमार भी मौजूद थे।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि चार इंजन की सरकार ने सब बेड़ा गर्क कर दिया है। दिल्ली के लोग अपना ध्यान रखें, ये सरकार आपके लिए कुछ नहीं करने वाली। वहीं सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के लिए अब तक 200 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर चुकी है। अरविंद केजरीवाल पहले ही चेतावनी दे चुके थे कि भाजपा सत्ता में आई तो जनता से जुड़ी सारी सुविधाएं बंद कर देगी।
कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में 121 मोहल्ला क्लीनिकों पर ताला लगने की प्रक्रिया चल रही है, जहां गरीबों को मुफ्त इलाज, दवा और टेस्ट की सुविधा मिलती थी।