फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP protests against demolition in Ali village.

Delhi NCR News: आली गांव में ध्वस्तीकरण के विरोध में आप का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
-आप नेता सौरभ भारद्वाज और अमानतुल्लाह ने सरकार पर साधा निशाना, हजारों के बेघर होने का दावा, बाद में स्थगित हुआ अभियान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के आली गांव में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण अभियान के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को प्रदर्शन किया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज और ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने धरना दिया। अभियान स्थगित होने की सूचना के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया।
न्यायालय के आदेश के बाद जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से ध्वस्त करने की कार्रवाई सोमवार से शुरू की जानी थी। इसके मद्देनजर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। वहीं, कार्रवाई के विरोध में सौरभ भारद्वाज और अमानतुल्लाह खान समर्थकों के साथ दोपहर 12 बजे गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ धरना शुरू किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं और स्थानीय लोगों ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए इसे अन्यायपूर्ण बताया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि लोगों ने अपनी पूरी जमा-पूंजी लगाकर मकान बनाए हैं। ऐसे में घरों को ध्वस्त करने से पहले प्रभावित परिवारों की स्थिति को ध्यान में रखा जाना चाहिए। वहीं, अमानतुल्लाह खान ने दावा किया कि इलाके के करीब 2,000 मकानों को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि विभाग की अन्य जमीनों पर भी अतिक्रमण है, तो कार्रवाई केवल इसी इलाके में क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान स्थगित होने पर हटी भीड़
ध्वस्तीकरण अभियान स्थगित होने की सूचना के बाद पुलिस बल कम कर दिया गया। इसके बाद आप नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण धीरे-धीरे मौके से रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed