फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP protest in support of Kejriwal in delhi

Delhi: केजरीवाल के समर्थन में 'आप' का प्रदर्शन, सीएम को CBI दफ्तर बुलाने पर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Sun, 16 Apr 2023 08:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Apr 2023 08:04 PM IST
सार

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि हमारी आवाज को दबाने के लिए आप के 32 विधायक, 70 पार्षदों व अन्य को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आए 20 विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
AAP protest in support of Kejriwal in delhi
गोपाल राय, मंत्री, दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई दफ्तर बुलाने पर आम आदमी पार्टी ने रविवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन किया। सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले के संबंध में पूछताछ करने के लिए समन भेजा गया था। 

विज्ञापन

केजरीवाल के सीबीआई दफ्तर पहुंचने से पहले ही आप के विधायक, पार्षद व नेताओं ने अपने क्षेत्र में विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं सीबीआई मुख्यालय के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज, आतिशी, राज कुमार आनंद, इमरान हुसैन, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्डा, संदीप पाठक सहित अन्य ने जमकर नारेबाजी की। इसके अलावा पीरागढ़ी, बुराड़ी, नजफगढ़, उत्तम नगर, महरौली, कालकाजी सहित दिल्ली के विभिन्न विधानसभाओं में आप विधायक व नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आप नेताओं से डर गई, यहीं कारण है कि प्रदर्शन कर रहे नेताओं को पुलिस उठाकर नजफगढ़ ले गई। वहीं नेताओं ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बिना कारण के पंजाब के 4 मंत्रियों, दिल्ली की पूरी कैबिनेट और सांसदों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के खिलाफ जाकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है।

विज्ञापन

केंद्र सरकार ने किया दिल्ली के लोगों का अपमान : गोपाल राय
प्रदर्शन के दौरान आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि हमारी आवाज को दबाने के लिए आप के 32 विधायक, 70 पार्षदों व अन्य को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आए 20 विधायकों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का षड़यंत्र रचा है। 

 

गोपाल राय ने कहा कि पहली कड़ी में सीबीआई ने समन करके अपने दफ्तर तलब किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को दबाने के लिए कई जगहों पर सुबह-सुबह पुलिस ने लोगो को हिरासत में लिया है। इसके अलावा रात से कई धमकियां दी गई। उसके बावजूद दिल्ली के लोगों ने चारों तरफ अरविंद केजरीवाल के समर्थन में आवाज बुलंद की। गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में आप के डेढ़ हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दिल्ली के विधायक संजीव झा, कुलदीप कुमार, प्रवीण कुमार ,अजेश यादव , जरनैल सिंह , ऋतुराज झा, नरेश यादव, दिनेश मोहनिया, गुलाब सिंह यादव , राजेश ऋषि , वंदना कुमारी , राजेश गुप्ता , विशेष रवि , सोमनाथ भारती , अखिलेश पति त्रिपाठी, पवन शर्मा , सोमदत्त , राजकुमारी ढिल्लों , विनय मिश्रा , धनवंतरि चंदेला, गिरीश सोनी , महेंद्र यादव , सहीराम पहलवान, अमातुल्ला खान, वीएस जून , प्रकाश जारवार , अजय दत्त , करतार सिंह , शिवचरण गोयल, रोहित मेहरोरिया , मुकेश अहलावत और अरविंदर शौक़ीन भी शामिल हैं।

हरियाणा से आए आप नेता

मुख्यमंत्री को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता हरियाणा से आए। इन नेताओं ने रास्ते पर रोकने पर अंधेरिया मोड़ और पीरागढ़ी चौक पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही सड़क पर जाम लगा कर नारेबाजी की। इस दौरान आप नेता और वर्कर सड़क पर लेट गए। जिन्हें कुछ देर बाद पुलिस उठाकर ले गई। पुलिस ने हरियाणा के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता, वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा, डॉ. अशोक तंवर, अंबाला से पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, चित्रा सरवारा सहित आप कार्यकर्ताओं को दिल्ली के अलग-अलग थानों में ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed