फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP poster campaign in 11 languages countrywide party puts modi hatao desh bachao poster

आप का पोस्टर अभियान: आज 11 भाषाओं में देशभर में लग रहे 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर

Thu, 30 Mar 2023 04:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Mar 2023 04:24 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने आज ही के दिन एक नया पोस्टर भी दिल्ली में लगाया है जिसमें पूछा है कि क्या देश का प्रधानमंत्री पढ़ा लिखा होना चाहिए?

विज्ञापन
AAP poster campaign in 11 languages countrywide party puts modi hatao desh bachao poster
मोदी हटाओ देश बचाओ - फोटो : @AamAadmiParty

विस्तार

आम आदमी पार्टी आज देशभर में अपना पोस्टर अभियान चला रही है जिसके तहत वो 11 भाषाओं में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगा रही है। इसका एलान पार्टी ने बीते मंगलवार को किया था।

विज्ञापन


आज आम आदमी पार्टी ने देशभर से अपने कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए गए विभिन्न भाषाओं के पोस्टर शेयर किए। आम आदमी पार्टी ने लगातार कई ट्वीट करके अलग-अलग राज्यों में पोस्टर चिपकाने के अपने अभियान की जानकारी दी।
विज्ञापन


इसके साथ ही गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि, इस अभियान का दूसरा चरण 10 अप्रैल को चलाया जाएगा। 10 अप्रैल को देशभर के विश्वविद्यालयों में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाएंगे। गोपाल राय ने आगे कहा, ये देश किसी की जिद पूरी करने के लिए नहीं है। देश की समस्याओं को खत्म करने की जगह प्रधानमंत्री मोदी विपक्ष और संविधान को खत्म करने में लगे हैं। हम एक Simple सवाल पूछ रहें हैं- क्या देश का प्रधानमंत्री पढ़ा-लिखा होना चाहिए? क्या भाजपा और दिल्ली पुलिस मानती है कि पीएम पढ़ा-लिखा नहीं होना चाहिए?
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल राय आगे बोले, लोकतंत्र का मूल आधार संविधान है। संसद, विधान सभा और चुनाव प्रणाली सत्ता पक्ष और विपक्ष के खिलाफ एजेंसी के दुरुपयोग से विपक्ष विहीन सत्ता संचालित करना ये दिखाता है कि भाजपा का मिशन है, भारत एक तानाशाह की मुट्ठी में हो इसलिए देश अब निराश हो रहा है।

इन 11 भाषाओं में जारी हुए पोस्टर

आम आदमी पार्टी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ 11 भाषाओं में पोस्टर जारी किए हैं। पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी, मराठी, पंजाबी, मलयालम, उड़िया, कन्नड़, बांग्ला, गुजराती, उर्दू और तेलुगु भाषाओं में तैयार कराए गए हैं। आम आदमी पार्टी 30 मार्च को पूरे देश में ये पोस्टर लगा रही है।

आप के प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने मंगलवार को बताया था कि देश में भाजपा की अघोषित तानाशाही लागू हो चुकी है। वह लोकतंत्र खत्म करने में लगी हुई है। भाजपा चुनाव आयोग व सीबीआई-ईडी को अपने इशारे पर चलने पर मजबूर कर रही है।



उनका काम केवल विपक्ष के नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे चलाकर जेल के अंदर बंद करने तक सीमित रह गया है। इसके अलावा न्यायपालिका को भी कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है, वहीं वह राज्य सरकारों को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रही है, लेकिन अब देश और विपक्ष के नेता किसी भी तरह के षड्यंत्र व फर्जी एफआईआर से डरने वाले नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed