फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP political desperation increased due to layer-by-layer scams

Delhi: परत दर परत घोटाला सामने आने से 'आप' की राजनीतिक हताशा बढ़ी, भाजपा बोली- तर्कहीन बयान दे रहे मंत्री

Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
सार

सचदेवा ने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि न केवल सीबीआई व ईडी, बल्कि दिल्ली का बच्चा-बच्चा सिसोदिया से जानना चाहता है कि उन्होंने शराब माफिया के 144 करोड़ रुपए क्यों माफ किये।

विज्ञापन
AAP political desperation increased due to layer-by-layer scams
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की राजनीतिक हताशा बढ़ती जा रही है। हवाला घोटाले, शराब घोटाले, दिल्ली जल बोर्ड घोटाले के बाद बंगला सौंदर्यीकरण में घोटाले ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोल खोल दी है। इससे दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी सहित अन्य नेता तर्कहीन बयानबाजी कर रहे हैं। जनता का ध्यान घोटालों से हटाने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जेल अवधि बढ़ रही है तो पूरी पार्टी को भय सता रहा है। उन्हें लग रहा है कि सिसोदिया एवं जैन का राजनीतिक समर्थन नहीं किया गया तो वह जांच एजेंसियों को सच बता देंगे। जिससे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही नहीं अन्य मंत्रियों को भी जेल जाना पड़ेगा। यहीं वजह है कि आतिशी ने एक तर्कहीन बयान देकर शराब घोटाले को नकारने की कोशिश की। उनका यह कहना कि सीबीआई व भाजपा के शराब घोटाले को लेकर सवाल एक समान हैं, बेहद बचकाना हैं। 

विज्ञापन

 

सचदेवा ने कहा कि उन्हें समझना चाहिए कि न केवल सीबीआई व ईडी, बल्कि दिल्ली का बच्चा-बच्चा सिसोदिया से जानना चाहता है कि उन्होंने शराब माफिया के 144 करोड़ रुपए क्यों माफ किये, थोक शराब व्यापारियों की कमीशन 2 प्रतिशत से बढ़कार 12 प्रतिशत क्यों की, प्रतिबंधित क्षेत्रों में शराब की दुकानें क्यों खुलवाईं और जांच शुरू होते ही शराब नीति वापस क्यों ली ?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed