फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AAP party claimed two MLAs were detained during Red Light On, Vehicle Off campaign

रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ कैंपेन: 'आप' का दावा, दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए दो विधायक; भाजपा पर गंभीर आरोप

Thu, 02 Nov 2023 05:31 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 05:31 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को हिरासत में लिया है। साथ ही कई स्वयंसेवकों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इन सभी को दिल्ली सरकार के रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान के दौरान हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
AAP party claimed two MLAs were detained during Red Light On, Vehicle Off campaign
विधायक जरनैल सिंह और हाजी यूनुस को लिया हिरासत में - फोटो : एक्स/@AamAadmiParty

विस्तार

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए शुरू किए गए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान में शामिल हुए विधायकों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। आम आदमी पार्टी (आप) का आरोप है कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने विधायक जरनैल सिंह और हाजी यूनुस समेत पार्टी के कई समर्थकों को हिरासत में लेकर अभियान में बाधा डाला।

विज्ञापन

 


इस अभियान के तहत लोगों को लाल बत्ती पर गाड़ी बंद करने का सुझाव दिया जाता है। आप ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आप के प्रदूषण पर लगाम लागने के लिए चलाए जा रहे अभियान को भाजपा पुलिस की मदद से रोक रही है। मुस्तफाबाद से विधायक यूनुस ने कहा कि पुलिस ने उन्हें गोकलपुरी चौराहे से हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, प्रदूषण के विरुद्ध रेड लाइट ऑन गाड़ी ऑफ मुहिम को रोक कर दिल्ली पुलिस ने गोकलपुरी गोल चक्कर से हिरासत में लिया है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने राज्य सरकार के अभियान को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस का सहारा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed