फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   aap party attack on central government for demonetisation

आप ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला

Fri, 31 Aug 2018 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 31 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
aap party attack on central government for demonetisation

आम आदमी पार्टी (आप) ने पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों और नोटबंदी के लिए केंद्र सरकार पर हमला बोला है। आप ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद देश में डीजल और पेट्रोल के दामों के बढ़ने को सरकारी डाका करार दिया है। दूसरी ओर, पार्टी ने नोटबंदी को 8 लाख रुपये का सुनियोजित घोटाला बताया है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से वार्ता में आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मई 2014 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 108 डॉलर प्रति बैरल थी। 2014 से 2018 के बीच कीमतें 30 डॉलर प्रति बैरल तक आईं, लेकिन कच्चा तेल सस्ता होने का जो फायदा आम लोगों को मिलना चाहिये था, वह सरकारी खजाने में चला गया।
विज्ञापन


इस बीच, 12 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर पेट्रोल की कीमतें करीब 200 फीसदी और डीजल की 400 फीसदी मंहगी की गईं। इसे जनता की जेब पर सरकारी डाका बताते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि इससे खजाने में 10 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। उन्होंने आशंका जाहिर की कि कहीं सरकार ने चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से तो यह रकम नहीं जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला

दूसरी तरफ, पार्टी के उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट के प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि आरबीआई की तरफ से हाल में ही जारी आंकड़ों से स्पष्ट हो गया है कि नोटबंदी भारत के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। इससे करीब 8 लाख करोड़ रुपये की चपत आम लोगों की जेब पर लगी है।

दिलीप पांडेय के मुताबिक, आरबीआई के आंकड़ों में कहा गया है कि 15.41 लाख करोड़ रुपये के नोट चलन में थे। इनमें से करीब 15.32 लाख करोड़ के नोट वापस आ गए हैं। इसमें अभी सहकारी बैंको का पैसा शामिल नहीं है।

दिलीप पांडेय ने सवाल किया कि अगर सारा पैसा वापस आ गया है तो केंद्र सरकार के दावे के मुताबिक तीन-चार लाख करोड़ का काला धन कहां गया। दिलीप पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री से कई सवाल भी किए।

ये हैं पीएम से प्रमुख सवाल
- तीन-चार लाख करोड़ का काला धन कहां गया?
- नकली नोट कहां गए?
- नक्सलियों, आतंकियों की कमर टूटी क्या?
- क्या कश्मीर में पत्थरबाजी कम हो गई?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed